फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Rise and fall new promo released kiku sharda and aditya narayan fight dhanashree reaction viral

Rise And Fall: कीकू शारदा और आदित्य नारायण में हुई बहस, धनश्री के रिएक्शन ने खींचा दर्शकों का ध्यान; देखें

Wed, 24 Sep 2025 01:55 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Wed, 24 Sep 2025 01:55 PM IST
सार

Kiku And Aditya Clash: हाल ही में राइज एंड फॉल रियलिटी शो का नया प्रोमो रिलीज हुआ, जिसमें कीकू शारदा और आदित्य नारायण के बीच तीखी बहस देखी जा रही है।

विज्ञापन
Rise and fall new promo released kiku sharda and aditya narayan fight dhanashree reaction viral
कीकू शारदा, आदित्य नारायण और धनश्री - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

राइज एंड फॉल रियलिटी शो भी चर्चाओं में बना हुआ है। आज बुधवार के दिन शो का नया प्रोमो रिलीज हुआ, जिसमें प्रतियोगी एक-दूसरे की खिंचाई करते दिख रहे हैं। साथ ही देखा जा सकता है कि कीकू शारदा और आदित्य नारायण के बीच तीखी बहस भी हो रही है। चलिए देखते हैं क्या है प्रोमो। 

विज्ञापन

धनश्री ने नहीं दी कोई प्रतिक्रिया
शो के नए प्रोमो की शुरुआत में देखा जाता है कि राइज एंड फॉल के सभी प्रतियोगी एक साथ बैठे हैं। इसमें कीकू शारदा और आदित्य नारायण जोरदार तरीके से हंसते नजर आ रहे हैं। पास में बैठीं धनश्री को भी हंसाने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन वो बिल्कुल नहीं हंसतीं। साथ ही वहां मौजूद अरबाज, कीकू-आदित्य की हरकतों को देख हंस पड़ते हैं। इस वीडियो को यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं। 

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Amazon MX Player (@mxplayer)



आदित्य नारायण और कीकू शारदा में हुई बहस
आगे प्रोमो में देखा जाता है कि घर में कीकू शारदा और आदित्य नारायण बहस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में सुना जाता है कि आदित्य, कीकू से कहते हैं कि थोड़ा तमीज से रहो। इसके बाद प्रोमो में आदित्य को भड़कते देखा जाता है और फिर उनकी और कीकू की जोरदार तरीके से जुबानी जंग होती है। दोनों एक-दूसरे से कहते हैं कि कौन हैं वो?

यह खबर भी पढ़ें: Parineeti Chopra: 'गलती सुधारना मेरा फर्ज', शादी की सालगिरह पर परिणीति का शरारती अंदाज; पति राघव को दी बधाई

ये कंटेस्टेंट्स आ रहे नजर
‘राइज एंड फॉल’ शो में कीकू शारदा, कुब्रा सैत, अनाया बांगर,  अरबाज पटेल, आरुष भोला, बाली, आकृति नेगी, अर्जुन बिजलानी, धनश्री वर्मा, आदित्य नारायण, आहना कुमरा, नयनदीप रक्षित, अरबाज पटेल जैसे सेलेब्स मौजूद हैं। साथ ही आपको बताते चलें कि पवन सिंह भी शो में मौजूद थे, जिन्होंने शो बीच में ही छोड़ दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed