फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Rise and Fall new promo released Arbaz Patel Bali argument and challenge

Rise And Fall: अरबाज और बाली एक दूसरे से भिड़े! चैलेंज करते हुए की जोरदार बहस

Sun, 05 Oct 2025 04:25 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sun, 05 Oct 2025 04:25 PM IST
सार

Rise And Fall Promo: हाल ही में राइज एंड फॉल शो का नया प्रोमो रिलीज हुआ है। इसमें अरबाज पटेल और बाली जबरदस्त बहस करते हुए नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
Rise and Fall new promo released Arbaz Patel Bali argument and challenge
अरबाज, बाली - फोटो : इंस्टाग्राम @mxplayer

विस्तार

इन दिनों एमएक्स प्लेयर पर प्रसारित हो रहा शो 'राइज एंड फॉल' लोगों को खूब पसंद आ रहा है। शो में हर दिन कुछ न कुछ नया देखने को मिल रहा है। हाल ही में शो का नया प्रोमो रिलीज हुआ है। इसमें अरबाज पटेल और बाली एक दूसरे से जबरदस्त बहस करते हुए नजर आ रहे हैं। आइए जानते हैं पूरा मामला।
विज्ञापन

अरबाज बाली भिडे़
प्रोमो में देखा जा सकता है कि अरबाज बाली से कहते हैं 'चुपचाप सुन लो'। इस पर बाली कहते हैं 'सुन ही रहा हूं।' अरबाज कहते हैं 'अगर मैं अपनी हरकतों में आ जाउंगा न तो'। इस पर बाली कहते हैं 'तूने नीचे आ के माफी क्यों मांगी। अकेला बैठता था वहां पे।' इस पर अरबाज कहते हैं 'अकेला नहीं बैठा चौड़ में घूमता था वहां पर। अभी भी यहां पर बैठा हूं। अब देखो खड़ा भी हो गया।' इस पर बाली कहते हैं 'तेरी बॉडी फुस है।' इस पर अरबाज कहते हैं 'मैं किसी से डरता नहीं हूं।' बाली कहते हैं 'तू खुद से डरता है। तू रोता रहता है। तू तालियां किस पर मार रहा है?' इस पर अरबाज कहते हैं 'तेरे पे मार रहा हूं।' 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Amazon MX Player (@mxplayer)


विज्ञापन
विज्ञापन

अरबाज कब आएगा बाज
शो में देखा जा सकता है कि जब अरबाज और बाली एक दूसरे से बहस कर रहे हैं तब वहां दूसरे लोग बैठकर उन्हें देख रहे हैं। शो को शेयर करते हुए एमएक्स प्लेयर ने कैप्शन में लिखा है 'अरबाज कब आएगा अपनी आदतों से बाज।' प्रोमो को कई यूजर्स ने लाइक किया है।

यह खबर भी पढ़ें: Rise And Fall: पावरप्ले वीकएंड की शुरुआत से पहले आरुष ने किसे दिया लाल गुलाब? जानिए उन्हें क्यों हुआ अफसोस
विज्ञापन

ये सेलेब्स हैं शो का हिस्सा
आपको बता दें कि शो 'राइज एंड फॉल' में अरबाज पटेल के अलावा कुब्रा सैत, कीकू शारदा, बाली, आरुष भोला, अर्जुन बिजलानी, आकृति नेगी, धनश्री वर्मा, आदित्य नारायण और नयनदीप रक्षित जैसे सेलेब्स मौजूद हैं। इस शो में पवन सिंह भी मौजूद थे। उन्होंने शो छोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed