फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Rise and fall new promo released aarush bhola gives red rose to show host ashneer grover

Rise And Fall: पावरप्ले वीकएंड की शुरुआत से पहले आरुष ने किसे दिया लाल गुलाब? जानिए उन्हें क्यों हुआ अफसोस

Sat, 04 Oct 2025 10:52 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Sat, 04 Oct 2025 10:52 PM IST
सार

Rise And Fall Promo: हाल ही में राइज एंड फॉल शो का नया प्रोमो रिलीज हुआ है। इसमें आरुष भोला पावरप्ले वीकएंड की शुरुआत से पहले किसी को लाल गुलाब देते दिख रहे हैं। देखें प्रोमो। 

विज्ञापन
Rise and fall new promo released aarush bhola gives red rose to show host ashneer grover
राइज एंड फॉल - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

एमएक्स प्लेयर पर प्रसारित हो रहा रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' भी दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है। आए दिन शो में प्रतियोगियों के बीच कुछ ना कुछ बवाल होता रहता है। अब शो का नया प्रोमो रिलीज हुआ है, जिसमें आरुष भोला को अपनी गलतियों का एहसास हो रहा है। साथ ही वो लाल गुलाब देकर सब कुछ सुलझाने की कोशश कर रहे हैं। आइए जानते हैं आरुष ने किसे दिया रेड रोज। 

विज्ञापन

शो होस्ट अशनीर ग्रोवर को दिया लाल गुलाब
'राइज एंड फॉल' शो के नए प्रोमो में होस्ट अशनीर ग्रोवर पावरप्ले वीकएंड की शुरुआत करने के लिए मौजूद हैं। तभी बाली होस्ट अशनीर से कहते हैं, ‘सर शुरू करने से पहले आरुष आपसे कुछ कहना चाहता है।’ इसके बाद आरुष, अशनीर से कहते हैं, ‘ मैं आपके लिए एक गिफ्ट लाया हूं। वो जो भी हुआ था खतम करते हैं।’ फिर आरुष लाल गुलाब निकालकर अशनीर को दे देते हैं। इसके साथ ही आरुष ने कहा कि वो जब शो होस्ट को कुछ गलत कह रहे थे, तो उन्हें बुरा लग रहा था। इसपर अशनीर कहते हैं, ‘जो भी हुआ करे, उसी समय उसे करके खतम कर देना चाहिए।’  

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Amazon MX Player (@mxplayer)


 

अशनीर ने कहा- ‘जो हुआ उसपर मिट्टी डाल दें’
आगे प्रोमो मे देखा जाता है कि अशनीर ग्रोवर आरुष से कहते हैं कि कोई बात नहीं वो अपना गेम खेलें। फिर उन्होंने कहा, ‘जो हुआ उसपर मिट्टी डालकर सब खत्म करें।’ इसके बाद दोनों गलते मिलते हैं। यह देख सभी प्रतियोगी खुश होकर तालियां बजाते हैं।

यह खबर भी पढ़ें: Kantara Chapter 1 Box Office Collection Day 3: तीसरे ही दिन कांतारा-2 ने निकाली लागत, 150 करोड़ पार हुई कमाई

ये प्रतियोगी शो में आ रहे नजर
‘राइज एंड फॉल’ शो में अरबाज पटेल के अलावा कीकू शारदा, कुब्रा सैत, आरुष भोला, बाली, आकृति नेगी, अर्जुन बिजलानी, धनश्री वर्मा, आदित्य नारायण, नयनदीप रक्षित, अरबाज पटेल जैसे सेलेब्स मौजूद हैं। साथ ही आपको बताते चलें कि पवन सिंह भी शो में मौजूद थे, जिन्होंने शो छोड़ दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed