{"_id":"5f47c9428ebc3e412109d6f1","slug":"rhea-chakraborty-latest-news-sushant-singh-rajput-death-case-how-was-the-relationship-between-shauvik-chakraborty-and-sushant-rhea-revealed-about-rhealityx-company","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Rhea Chakraborty: कैसा था शौविक चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत का रिश्ता, Rhealityx कंपनी के बारे में भी रिया ने किया खुलासा","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Rhea Chakraborty: कैसा था शौविक चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत का रिश्ता, Rhealityx कंपनी के बारे में भी रिया ने किया खुलासा
Thu, 27 Aug 2020 08:24 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Thu, 27 Aug 2020 08:24 PM IST
विज्ञापन
रिया चक्रवर्ती और शौविक चक्रवर्ती
- फोटो : PTI
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर इन दिनों हर कोई बात कर रहा है। लेकिन लोगों को इंतजार था तो बस उनकी गर्लफ्रेंड की चुप्पी टूटने का और आखिरकार रिया चक्रवर्ती ने सुशांत केस पर अपनी चुप्पी तोड़ी और अपने ऊपर लगाए जा रहे सभी आरोपों पर खुलकर अपनी बात रखी।
रिया ने एक हिंदी न्यूज चैनल को इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने अपने ऊपर लग रहे सभी आरोपों को बेबुनिया और आधारहीन करार दिया है। उन्होंने इस इंटरव्यू में अपने और सुशांत के रिश्ते के अलावा अपने भाई शौविक चक्रवर्ती और सुशांत के बीच की दोस्ती के बारे में भी बताया।
रिया ने इंटरव्यू के दौरान कहा कि सुशांत और शौविक के बीच में बहुत ही अच्छे रिश्ते थे। यहां तक कि कई बार तो मैं मजाक में कहा करती थी कि शौविक मेरी सौतन है। सुशांत के साथ कंपनी में हिस्सेदारी के सवाल पर रिया ने कहा कि यूरोप टूर से पहले सुशांत ने एक कंपनी बनाई थी, जिसका नाम था Rhealityx. इसमें मैं, सुशांत और शौविक तीनों बराबर के हिस्सेदार थे और हम तीनों को 33-33 हजार रुपये देने थे। मैंने अपने और शौविक के हिस्से के पैसे खुद दिए थे क्योंकि मेरा भाई को जॉब नहीं करता है। इस कंपनी में इसके अलावा इस कंपनी में कोई ट्रांसजेक्शन नहीं हुआ है।

यूरोप टूर पर नहीं जाना चाहता था मेरा भाई शौविकः रिया
रिया चक्रवर्ती ने कहा कि सुशांत मुझे लाइक ही करता होगा, जो उसने अपनी ड्रीम कंपनी से मुझे जोड़ा होगा। अपने भाई को यूरोप टूर पर लेकर जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि शौविक हमारे साथ जाना नहीं चाहता था क्योंकि उसे पता था कि सुशांत और मैं कपल हैं तो ऐसे में उसका उनके साथ जाना सही नहीं लगता है लेकिन सुशांत ने शौविक को बार बार मैसेज किया कि आजा यार, आजा यार, आजा यार। मेरे पास सुशांत के ये सारे मैसेज हैं। यूरोप टूर के दौरान शौविक ने हमें इटली में ज्वाइन किया था।