फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Renuka Desai Refuse To Rumors Of Her And Pawan Kalyan Son Akira Nandan Acting Debut, Says This Is Fake News

Pawan Kalyan: पवन कल्याण की ‘ओजी’ से अपना एक्टिंग डेब्यू करेंगे बेटे अकीरा, मां रेणु ने बताई सच्चाई

Wed, 09 Apr 2025 12:22 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Wed, 09 Apr 2025 12:22 PM IST
सार

Pawan Kalyan Son Akira Acting Debut: पवन कल्याण के बड़े बेटे अकीरा नंदन इन दिनों अपने एक्टिंग डेब्यू की खबरों को लेकर लगातार चर्चाओं में बने हुए हैं। अब इन चर्चाओं पर अकीरा की मां रेणु ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा।

विज्ञापन
Renuka Desai Refuse To Rumors Of Her And Pawan Kalyan Son Akira Nandan Acting Debut, Says This Is Fake News
पवन कल्याण-अकीरा नंदन - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

पिछले कुछ दिनों से लगातार ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि पवन कल्याण के बड़े बेटे अकीरा नंदन जल्द ही फिल्मी दुनिया में कदम रखने वाले हैं। खबरें आ रही हैं कि अकीरा पिता पवन कल्याण की फिल्म ‘ओजी’ से एक्टिंग की दुनिया में कदम रख सकते हैं। अब इन खबरों पर अकीरा की मां और पवन कल्याण की दूसरी पत्नी रेणु देसाई ने स्पष्टिकरण दिया है।

विज्ञापन

मां ने डेब्यू की खबरों पर तोड़ी चुप्पी
हाल ही में एक पॉडकास्ट ‘निखिल थो नाटकालु’ में बातचीत के दौरान रेणु देसाई ने इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है और अपने बेटे के एक्टिंग डेब्यू की खबरों की सच्चाई बताई है। बातचीत के दौरान रेणु देसाई ने स्पष्ट रूप से कहा, “अकीरा अभी एक्टिंग के बारे में सोच तक नहीं रहा है। उनके पवन कल्याण की ओजी से डेब्यू करने की खबरें गलत हैं। न ही राम चरण अकीरा को हीरो बनाने के लिए तैयार कर रहे हैं। अकीरा जब भी ऐसा करेंगे तो मैं खुद अपने इंस्टाग्राम पर इसकी घोषणा करूंगी। तब तक इस तरह की सभी खबरें निराधार हैं, उन पर ध्यान न दें।”

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Pawan Kalyan: बेटे मार्क शंकर को देखने सिंगापुर पहुंचे पवन कल्याण, साथ में चिरंजीवी और उनकी पत्नी भी हुए रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन

2014 में मां की फिल्म में किया कैमियो
स्टारकिड होने के बावजूद अकीरा मीडिया अपीयरेंस और लाइमलाइट से काफी दूर रहते हैं। 2004 में जन्मे अकीरा ने स्कूल से लेकर ग्रेजुएशन तक की अपनी पढ़ाई हैदराबाद में ही पूरी की है। जानकारी की मानें तो अकीरा को क्रिकेट का बहुत शौक है और वो पियानो बजाने में भी माहिर हैं। 2014 में अकीरा ने अपनी मां की फिल्म ‘इश्क वाला लव’ में कैमियो किया था। उसके बाद ही उनके आगामी अभिनय की शुरुआत के बारे में अफवाहें पहली बार सामने आईं।


यह खबर भी पढ़ें: Peddi: ‘पेद्दी’ की पहली झलक को मिले प्यार के लिए मेकर्स ने फैंस का जताया आभार, दर्शकों से किया ये वादा

पवन कल्याण की दूसरी पत्नी हैं रेणु
अकीरा पवन कल्याण और उनकी दूसरी पत्नी अभिनेत्री रेणु देसाई के बेटे हैं। पवन कल्याण और रेणु की अकीरा के अलावा एक बेटी भी है, जिसका नाम आद्या है। पवन कल्याण और रेणु फिलहाल अब अलग हो चुके हैं। हालांकि, दोनों के बीच अभी भी अच्छे संबंध हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed