फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Chiranjeevi And His Wife Surekha Reached Singapore With Pawan Kalyan To Meet His Injured Son Mark Shankar

Pawan Kalyan: बेटे मार्क शंकर को देखने सिंगापुर पहुंचे पवन कल्याण, साथ में चिरंजीवी और उनकी पत्नी भी हुए रवाना

Wed, 09 Apr 2025 10:24 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Wed, 09 Apr 2025 10:24 AM IST
सार

Chiranjeevi: चिरंजीवी अपने परिवार के लिए हमेशा खड़े नजर आते हैं। अब वो अपने छोटे भाई पवन कल्याण के घायल बेटे को देखने के लिए सिंगापुर पहुंचे हैं।

विज्ञापन
Chiranjeevi And His Wife Surekha Reached Singapore With Pawan Kalyan To Meet His Injured Son Mark Shankar
पवन कल्याण-चिरंजीवी - फोटो : इंस्टाग्राम-@chiranjeevikonidela

विस्तार

साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी और उनकी पत्नी सुरेखा भी अपने भाई पवन कल्याण के साथ सिंगापुर पहुंचे हैं। जहां पवन कल्याण के छोटे बेटे मार्क शंकर स्कूल में आग लगने से हुए हादसे में घायल हो गए हैं। तीनों मंगलवार की देर रात फ्लाइट लेकर मार्क शंकर से मिलने सिंगापुर पहुंचे हैं। मार्क शंकर का सिंगापुर के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। इससे पहले पवन कल्याण ने मीडिया से बात करते हुए बताया था कि मार्क को धुंए के कारण ब्रोंकोस्कोपी से गुजरना होगा।

विज्ञापन

देर रात रवाना हुए सभी लोग
पवन कल्याण के साथ चिरंजीवी और सुरेखा को भी सिंगापुर के लिए अपनी फ्लाइट पकड़ने के लिए हैदराबाद एयरपोर्ट पर देखा गया। जहां देर रात ये लोग पहुंचे थे। इससे पहले पवन कल्याण ने बताया था कि उनकी पत्नी इस हादसे से काफी घबराई हुई हैं।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Pawan Kalyan: पवन कल्याण ने बताया सिंगापुर हादसे में घायल बेटे मार्क की सेहत का हाल, पीएम 

विज्ञापन
विज्ञापन

हाथ-पैर हुए घायल
जानकारी के मुताबिक, पवन कल्याण के बेटे मार्क शंकर स्कूल में आग लगने की घटना में घायल हुए हैं। इस हादसे में मार्क शंकर के हाथ और पैर घायल हुए हैं। फिलहाल उनका इलाज अभी सिंगापुर में चल रहा है, जहां वे डॉक्टर्स की निगरानी में हैं। जिस वक्त ये हादसा हुआ, उस वक्त पवन कल्याण आंध्र प्रदेश में अपने राजनीतिक दौरों पर थे।


यह खबर भी पढ़ें: Pawan Kalyan:सिंगापुर में हादसे का शिकार हुए पवन कल्याण के ...

पवन कल्याण की तीसरी पत्नी हैं मार्क शंकर की मां
मार्क शंकर पवन कल्याण की तीसरी पत्नी अन्ना लेजनेवा के बेटे हैं। अन्ना लेजनेवा एक रूसी महिला हैं। अन्ना से पवन कल्याण के दो बच्चे हैं पोलेना अंजना पवनोवा और मार्क शंकर। वहीं पूर्व पत्नी और अभिनेत्री रेणु देसाई से भी पवन कल्याण के दो बच्चे हैं। जिनके नाम अकीरा नंदन और आध्या हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed