Peddi: ‘पेद्दी’ की पहली झलक को मिले प्यार के लिए मेकर्स ने फैंस का जताया आभार, दर्शकों से किया ये वादा
Peddi First Glimpse Response: राम चरण की फिल्म का दर्शकों को बड़ी ही बेसब्री से इंतजार रहता है। हाल ही में उनकी फिल्म ‘पेद्दी’ की पहली झलक जारी की गई थी। जिसे लोगों ने अपार प्यार दिय है। मेकर्स मिले इस प्यार से काफी खुश हैं।
विस्तार
ग्लोबल स्टार के रूप में अपनी पहचान बनाने वाले तेलुगु स्टार राम चरण की आगामी फिल्म ‘पेद्दी’ की पहली झलक पिछले दिनों जारी की गई। इसने सामने आते ही सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। पहली झलक सामने आने के 24 घंटे बाद ही इसने व्यूज के मामले में रिकॉर्ड बना दिए। अब फिल्म की पहली झलक को मिले अपार समर्थन और प्यार के लिए फिल्म के मेकर्स ने फैंस का शुक्रिया अदा किया है।
प्रतिक्रिया से मेकर्स हुए काफी खुश
राम चरण की ‘पेद्दी’ की पहली झलक को जारी होने के 24 घंटों के भीतर ही 36 मिलियन से भी ज्यादा बार देखा गया। जिसने टॉलीवुड में सबसे ज्यादा देखी गई झलक के रूप में एक नया रिकॉर्ड बनाया। अब इस फर्स्ट ग्लिम्प्स को मिले अपार समर्थन से फिल्म के निर्माता वेंकट सतीश किलारू काफी खुश हैं। फिल्म के मेकर्स वृद्धि सिनेमा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए फैंस का शुक्रिया अदा किया है। खास तौर पर अभिनेता राम चरण के फैंस का आभार जताया है।
मेकर्स ने पोस्ट जारी कर फैंस का जताया आभार
वृद्धि सिनेमा की ओर से अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक आभार नोट लिखा हुआ पोस्ट शेयर किया गया है। इसमें लिखा गया है, “पेद्दी की पहली झलक को दिए प्यार के लिए आप सबका बहुत शुक्रिया। आपके इस प्यार के लिए हमारे पास शब्द कम पड़ गए हैं। हमारे डेब्यू प्रोडक्शन के लिए ऐसी प्रतिक्रिया देखना वाकई बहुत ही खुशी की बात है। आपकी यह प्रतिक्रिया हमें कुछ और भी असाधारण पेश करने के लिए प्रेरित करता है। हमारे ग्लोबल स्टार राम चरण, निर्देशक बुची बाबू, संगीतकार ए.आर. रहमान, जान्हवी कपूर, सिनेमैटोग्राफर रत्नावेलु, प्रोडक्शन डिजाइनर अविनाश कोला, एडिटर नवीन नूली और हमारी बेहतरीन टीम के हर सदस्य को बहुत-बहुत धन्यवाद।”
यह खबर भी पढ़ें: Vishwambhara: परिताला की ऊंची हनुमान मूर्ति पर लॉन्च होगी चिरंजीवी की 'विश्वम्भरा' की पहली झलक, नोट करें तारीख
27 मार्च को रिलीज होगी ‘पेद्दी’
सभी भाषाओं में पहली झलक को मिले प्यार के लिए आभार प्रकट करते हुए मेकर्स ने यह पुष्टि की कि फिल्म निर्धारित तिथि 27 मार्च 2026 को ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म को सभी भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। मेकर्स ने वादा किया कि फिल्म ‘पेद्दी’ भारतीय सिनेमा की एक यादगार फिल्म बनेगी।
यह खबर भी पढ़ें: Good Bad Ugly: फिल्म निर्देशक आदिक रविचंद्रन की इस शख्स ने बदली जिंदगी, उनके कहने पर अपनाया नया रास्ता
ये है फिल्म की स्टारकास्ट
बुची बाबू सना द्वारा निर्देशित ‘पेद्दी’ में राम चरण के अलावा जान्हवी कपूर, दिव्येंदु शर्मा, शिव राजकुमार और जगपति बाबू भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे।