Renu Sudhi: कौन हैं 'बिग बॉस मलयालम 7' की रेणु सुधी? ट्रोलिंग, अकेलेपन और विवादों का हो चुकीं शिकार
Who is Renu Sudhi: 'बिग बॉस मलयालम सीजन 7' में हाल ही में रेणु सुधी की एंट्री हुई है। रेणु अपनी एंट्री के साथ ही सुर्खियों में आ गईं। आखिर कौन हैं रेणु सुधी, चलिए आपको बताते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कौन हैं रेणु सुधी?
रेणु सुधी हास्य कलाकार कोल्लम सुधी की दूसरी पत्नी थीं। एक समय पर सोशल मीडिया पर सिर्फ म्यूजिक एल्बम और फोटोशूट में नजर आती थीं, लेकिन कोल्लम सुधी की पत्नी के तौर पर उनकी पहचान ने अचानक ही उन्हें लाइमलाइट में ला दिया। दरअसल जून 2023 में सुधी की एक सड़क हादसे में मृत्यु के बाद रेणु के जीवन में बहुत कुछ बदल गया।
पति के जाने के बाद उन्होंने अपने परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी अपने कंधों पर ली और एक्टिंग और मॉडलिंग के जरिए अपने करियर की शुरुआत की। पर ये राह आसान नहीं रही। जैसे ही उन्होंने ग्लैमरस अंदाज में अपनी उपस्थिति दर्ज करानी शुरू की, ट्रोलर्स ने उन्हें आड़े हाथों लेना शुरू कर दिया। लोगों ने उन्हें 'संस्कारहीन विधवा' कह कर निशाना बनाया, उनकी पुरानी तस्वीरों को वायरल किया और निजी जिंदगी पर सवाल उठाए। तो वहीं बहुत से लोगों ने उन्हें ट्रोल किया।
ट्रोलिंग के बीच भी बनीं आवाज
हालांकि रेणु ने अपने आत्मविश्वास और सशक्त सोच से इस साइबर बुलिंग का साहस के साथ सामना किया। उन्होंने कभी पलट कर जवाब नहीं दिया, लेकिन एक इंटरव्यू में ये जरूर स्वीकार किया कि सुधी उनके दूसरे पति थे और उनका पहला विवाह कुछ ही दिनों में टूट गया था। उन्होंने बताया कि उनकी वो शादी रजिस्टर नहीं हुई थी और उस अध्याय को उन्होंने हमेशा के लिए बंद कर दिया।
कोल्लम सुधी की दूसरी पत्नी थीं रेणु
कोल्लम सुधी की पहली पत्नी उन्हें और उनके डेढ़ साल के बेटे राहुल को छोड़ कर चली गई थीं। उस दर्द से उभरने के बाद सुधी को रेणु के रूप में एक नया जीवनसाथी मिला। दोनों का एक बेटा ऋतुल भी है। रेणु ने हाल ही में एक इंटरव्यू में ये भी बताया कि सुधी की पहली पत्नी का बाद में निधन हुआ था।
बिग बॉस में नई शुरुआत
‘बिग बॉस मलयालम 7’ में रेणु की एंट्री सिर्फ एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर के तौर पर नहीं, बल्कि एक महिला की वापसी की कहानी है जिसने समाज की दकियानूसी सोच से लड़कर अपनी पहचान बनाई। उन्हें लोग पसंद करें या फिर ना करें, एक बात तो तय हैं कि वो सोशल मीडिया पर हर जगह इन दिनों छाई हुई हैं।