{"_id":"69731664f3421916cc016b4e","slug":"remo-d-souza-50-lakh-extortion-case-mumbai-police-get-gangster-ravi-pujari-custody-in-2026-01-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रेमो डिसूजा से जबरन वसूली मामले में पुलिस को मिली कामयाबी, हिरासत में गैंगस्टर रवि पुजारी","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
रेमो डिसूजा से जबरन वसूली मामले में पुलिस को मिली कामयाबी, हिरासत में गैंगस्टर रवि पुजारी
Fri, 23 Jan 2026 12:04 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Fri, 23 Jan 2026 12:04 PM IST
सार
Remo D Souza Extortion Case: रेमो डिसूजा से जबरन वसूली मामले में पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। पुलिस ने इस मामले में एक गैंगस्टर को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
रेमो डिसूजा
- फोटो : इंस्टाग्राम@remodsouza
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरियोग्राफर और निर्देशक रेमो डिसूजा से जबरन वसूली मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि मुंबई पुलिस ने 2018 के एक मामले में गैंगस्टर रवि पुजारी को हिरासत में लिया है। यह मामला रेमो डिसूजा और उनकी पत्नी से 50 लाख रुपये की उगाही की कोशिश से जुड़ा है।
विज्ञापन
27 जनवरी तक पुलिस हिरासत में भेजा गया
अधिकारियों ने बताया कि क्राइम ब्रांच की एंटी-एक्सटॉर्शन सेल (एईसी) ने पुजारी को बेंगलुरु जेल से हिरासत में लिया और गुरुवार को उसे मुंबई की एक अदालत में पेश किया। एक अधिकारी ने बताया कि पुजारी को 27 जनवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

डोडा हादसे पर अभिनेता सोनू सूद ने जताया दुख, पीड़ित परिवार के लिए की ये दुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी के साथ रेमो डीसूजा
- फोटो : इंस्टाग्राम@remodsouza
गैंगस्टर ने दी धमकी
56 साल के गैंगस्टर रवि पुजारी ने डिसूजा और उनकी पत्नी को 2018 में कथित तौर पर धमकी दी और उनसे 50 लाख रुपये की मांग की। गैंगस्टर ने ये रकम कोरियोग्राफर और एक फिल्म प्रोड्यूसर के बीच पैसों के लेकर विवाद के बाद मांगी। पुजारी के नाम पर मुंबई, नवी मुंबई, ठाणे और कर्नाटक में 49 केस हैं।

रवि पुजारी के खिलाफ केस
अधिकारी ने बताया कि सेनेगल सरकार ने पिछले साल गैंगस्टर पर नौ मामलों में मुकदमा चलाने की मंजूरी दी थी, जिसमें तीन ऐसे मामले भी शामिल हैं जिनमें महाराष्ट्र कंट्रोल ऑफ ऑर्गनाइज्ड क्राइम एक्ट (एमसीओसीए) को लगाया गया है।