फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Rehnaa Hai Terre Dil Mein Re Release Box Office Collection starring R Madhavan and Dia Mirza

RHTDM Re-Release Box Office Collection: दर्शकों को भाई 'रहना है तेरे दिल में', बॉक्स ऑफिस पर ऐसा रहा प्रदर्शन

Mon, 09 Sep 2024 01:52 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 09 Sep 2024 01:52 PM IST
सार

'रहना है तेरे दिल में' ने अपनी ओरिजिनल रिलीज के समय 5 करोड़ रुपये से थोड़ा ज्यादा की कमाई की थी। फिल्म ने अपने री-रिलीज के 10 दिनों में पहले ही 3.2 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। दूसरे वीकेंड ने अपने पहले वीकेंड के कलेक्शन के बराबर कमाई की है।

विज्ञापन
Rehnaa Hai Terre Dil Mein Re Release Box Office Collection starring R Madhavan and Dia Mirza
रहना है तेरे दिल में - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गौतम कृष्ण मेनन की निर्देशित और आर माधवन और दीया मिर्जा की फिल्म 'रहना है तेरे दिल में' अपनी रिलीज के समय फ्लॉप रही थी, लेकिन धीरे-धीरे इस फिल्म ने लोगों का दिल जीत लिया। 23 साल से बाद निर्माताओं ने ' रहना है तेरे दिल में' को सिनेमाघरों में फिर से रिलीज करने का फैसला किया और इसे मिली प्रतिक्रिया शानदार रही है।
विज्ञापन


ये है 'रहना है तेरे दिल में' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
'रहना है तेरे दिल में' ने अपनी ओरिजिनल रिलीज के समय 5 करोड़ रुपये से थोड़ा ज्यादा की कमाई की थी। फिल्म ने अपने री-रिलीज के 10 दिनों में पहले ही 3.2 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। दूसरे वीकेंड ने अपने पहले वीकेंड के कलेक्शन के बराबर कमाई की है और यह एक फिल्म के लिए एक उपलब्धि है। यह फिल्म को आगे भी मजबूत प्रदर्शन के लिए तैयार करता है।
विज्ञापन


पुणे में हुई सबसे ज्यादा कमाई
फिल्म पुणे शहर में एक अलग ही राह पर चल रही है, जहां इसकी सबसे ज्यादा कमाई हुई है। 10 दिनों में, रहना है तेरे दिल में ने लगभग 75 लाख रुपये कमाए हैं और इस तरह के आंकड़े आम तौर पर कई फिल्मों के लिए नहीं देखा जाता है। रॉकस्टार और लैला मजनू के बाद, आर माधवन और दीया मिर्जा की यह फिल्म एक और सफलता की कहानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीवी पर भी खूब मिला दर्शकों का प्यार
बता दें कि यह फिल्म 19 अक्तूबर, 2001 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई, लेकिन टेलीविजन पर प्रसारित होने पर दर्शकों से इसे खूब प्यार मिला। फिल्म की प्रसिद्धि को देखते हुए, इसे 30 अगस्त, 2024 को सिनेमाघरों में फिर से रिलीज किया गया। अब फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन इसकी सफलता का सबूत है। वही, आर.माधवन और दीया मिर्जा ने फिल्म की री-रिलीज पर फैंस के साथ एक इंस्टाग्राम लाइव सेशन रखा था, जिसमें उन्होंने फिल्म को लेकर कई दिलचस्प किस्सों का खुलासा किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed