फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Reema Lagoo Ex Husband Vivek lagoo Passes Away Known The Facts About Their Relationship

Vivek lagoo: कैसे मिले थे रीमा लागू और विवेक? फिर क्यों हुए अलग; जानिए अभिनेता-निर्देशक से जुड़ी खास बातें

Fri, 20 Jun 2025 12:39 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Fri, 20 Jun 2025 12:39 AM IST
सार

Vivek lagoo Passes Away: गुरुवार को दिवंगत अभिनेत्री रीमा लागू के पूर्व पति विवेक लागू का निधन हो गया। कल मुंबई में विवेक लागू का अंतिम संस्कार किया जाएगा। रीमा लागू और विवेक के रिश्ते के बारे में कम ही लोग जानते हैं। जानिए, कैसे हुई थी इनकी मुलाकात? बाद में क्यों इनकी राहें जुदा हुईं? 

विज्ञापन
Reema Lagoo Ex Husband Vivek lagoo Passes Away Known The Facts About Their Relationship
रीमा लागू और विवेक लागू - फोटो : एक्स (ट्विटर)

विस्तार

मराठी सिनेमा, टीवी सीरियल की दुनिया में लंबे समय से विवेक लागू सक्रिय थे। वह कई चर्चित मराठी फिल्मों में बतौर अभिनेता, निर्देशक काम कर चुके थे। गुरुवार यानी 19 जून को 74 साल के विवेक के निधन की खबर सामने आई। रीमा लागू और विवेक वर्षों पहले ही अलग हो गए थे। मगर इनकी मुलाकात कैसे हुई? कैसे इनको प्यार हुआ? इस बारे में भी जानिए। 

विज्ञापन

ऐसे हुई मुलाकात 
रीमा लागू की बात करें तो उन्होंने साल 1976 में मुंबई के यूनियन बैंक में काम करना शुरू किया। बैंक में काम करते हुए ही वह यहां पर होने वाले कल्चर प्राेग्राम में हिस्सा लेती थीं। साथ ही वह टीवी और फिल्मों में भी किस्मत आजमा रही थीं। रीमा की मुलाकात विवेक लागू से हुई, जो बाद में बैंक में ही काम करते थे। साथ ही थिएटर में बतौर एक्टर भी सक्रिय थे। अभिनय में रुचि के कारण ही दोनों की नजदीकियां बढ़ी और इन्हें प्यार हुआ। 

विज्ञापन

शादी के कुछ वक्त बाद अलग हो गए 
साल 1978 में रीमा लागू और विवेक लागू ने शादी की। रीमा की नजर में विवेक जीवन को बेहतर बनाने वाले शख्स थे। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था, दोनों किन्हीं कारणों से अलग हो गए। रीमा और विवेक ने कभी भी मीडिया या पब्लिक में अपने अलग होने के कारण का जिक्र नहीं किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


बेटी बढ़ा रही है अभिनय की विरासत को आगे 
रीमा लागू और विवेक लागू की एक बेटी भी है मृण्मयी। वह अपने माता-पिता की तरह ही अभिनय कर रही हैं। थिएटर की दुनिया में बतौर निर्देशक काम कर रही हैं। मृण्मयी की परवरिश रीमा लागू ने अकेले ही की थी। मां के गुजर जाने के बाद मृण्मयी ने अपने पिता का ख्याल भी रखा है। वह अक्सर अपने पिता के साथ खुशनुमा पलों की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा करती रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed