{"_id":"688dc6ec2c63a734ba0e7ad0","slug":"rebecca-romijn-mystique-returns-in-avengers-doomsday-says-surreal-experience-2025-08-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Avengers Doomsday: मिस्टिक के तौर पर रेबेका रोमिन की वापसी, बोलीं- 'यकीन करना मुश्किल'","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Avengers Doomsday: मिस्टिक के तौर पर रेबेका रोमिन की वापसी, बोलीं- 'यकीन करना मुश्किल'
Sat, 02 Aug 2025 01:38 PM IST
हिमांशु सोनी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हिमांशु सोनी
Updated Sat, 02 Aug 2025 01:38 PM IST
सार
Rebecca Romijn on Working in Avengers Doomsday: हॉलीवुड एक्ट्रेस रेबेका रोमिन जल्द ही ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ में नजर आने वाली हैं। अपने किरदार पर अब अभिनेत्री ने बात की है।
विज्ञापन
रेबेका
- फोटो : ANI
विस्तार
हॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री रेबेका रोमिन एक बार फिर चर्चाओं में हैं। इस बार वजह है उनकी मच अवेटेड फिल्म ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’, जिसमें वो अपने पुराने किरदार मिस्टिक के रूप में वापसी कर रही हैं। ये वही किरदार है जिससे उन्होंने साल 2000 में ‘एक्स-मेन’ सीरीज की शुरुआत की थी और जिसे फैंस आज भी उनके सबसे यादगार किरदारों में गिनते हैं।
एक फोन कॉल ने बदल दिया सबकुछ
रेबेका के मुताबिक, उन्हें इस फिल्म के लिए जब कॉल आया, तो वो हैरान रह गईं। ये ऑफर उनके लिए न सिर्फ हैरान कर देने वाला था बल्कि एक्साइटेड भी था। वो फिलहाल इस फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं और अपने अब तक के अनुभव को उन्होंने अविश्वसनीय बताया।
ये खबर भी पढ़ें: Tara Sutaria: हाथों में हाथ डाल साथ निकले तारा और वीर, भीड़ से बचते-बचाते दोनों ने साथ किया डिनर
विज्ञापन
मिस्टिक से स्टार ट्रेक तक का सफर
रेबेका ने अपने करियर की शुरुआत में मिस्टिक जैसे खतरनाक किरदार को बखूबी निभाया था। लेकिन आज वो ‘स्टार ट्रेक: स्ट्रेंज न्यू वर्ल्ड्स’ में कमांडर ऊना चिन-राइली यानी नंबर वन की भूमिका में नजर आ रही हैं, जो पूरी तरह एक अलग किरदार है। उन्होंने कहा, मिस्टिक और ऊना दोनों में एक बात समान है- दोनों किसी न किसी तरह से म्युटेंट हैं। जहां मिस्टिक अपनी पहचान को गर्व के साथ अपनाती है, वहीं ऊना उसे छिपाने की कोशिश करती है। रेबेका के मुताबिक, यही फर्क दोनों को दिलचस्प बनाता है। मिस्टिक जहां एक उग्र और खतरनाक किरदार है, वहीं ऊना अंदर से काफी इमोशनल है।
'एवेंजर्स: डूम्सडे' में धांसू कास्ट
‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ सिर्फ रेबेका की वापसी के लिए ही नहीं बल्कि अपने स्टार कास्ट के लिए भी सुर्खियों में है। इस फिल्म में रॉबर्ट डाउनी जूनियर एक बार फिर एमसीयू में नजर आएंगे, लेकिन इस बार सुपरविलेन डॉक्टर डूम के रूप में। इसके अलावा फिल्म में पैट्रिक स्टीवर्ट, इयान मैककेलन, जेम्स मार्सडेन जैसे पुराने एक्स-मेन सितारे भी शामिल हैं। फिल्म साल 2026 में दिसंबर में रिलीज होगी और फैंस को अब बेसब्री से इसका इंतजार है।