फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Rbina dilaik can play a role of a intersex women in shakti

टीवी पर पहला इंटरसेक्स किरदार निभाएंगी 'छोटी बहू' की राधिका

Thu, 09 Jun 2016 08:38 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला,दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला,दिल्ली Updated Thu, 09 Jun 2016 08:38 PM IST
विज्ञापन
Rbina dilaik can play a role of a intersex women in shakti
- फोटो : twimg

भारतीय टेलीविजन में एक नया प्रयोग होने जा रहा है। और इसे सुनकर आप चौंक जाएंगे। जी हां टीवी पर्दे की 'छोटी बहू' सीरियल फेम रुबीना दिलाइक एक इंटरसेक्स औरत का रोल अदा कर सकती हैं। कन्या भ्रूण हत्या से लेकर बाल विवाह जैसे तमाम मुद्दों पर कई टीवी सीरियल बन चुके हैं। लेकिन इस बार एक किन्नर की जिंदगी को छोटे परदे पर उतारने की तैयारी हो रही है।

विज्ञापन


शो में एक अविकसित जननांग वाली लड़की है जिसे अपने घर के बड़े बुजुर्गों का प्यार नहीं मिलता। इस तरह का यह पहला कैरेक्टर है जो किसी भारतीय टीवी शो में दिखाया जाएगा। कलर्स पर प्रसारित होने वाले 'शक्ति' टीवी सीरियल में एक नया अध्याय शुरू होगा। और वो नया अध्याय यही इंटरसेक्स कैरेक्टर का हो सकता है। 

विज्ञापन

भारतीय टीवी शो में इस तरह का यह पहला कैरेक्टर होगा

Rbina dilaik can play a role of a intersex women in shakti

अभी तक इस सो में दिखाया गया है कि घर की सबसे बड़ी बेटी को अपने पिता व दादी से प्यार नसीब नहीं होता है। सिर्फ मां ही है जो उसे प्यार करती है। हालांकि  लड़की को यह पता नहीं चलता है कि उसे परिवार के सदस्यों की नफरत का सामना क्यों करना पड़ता है। दर्शकों को उस लड़की की सच्चाई को जानने में कम से कम एक महीने का समय लग सकता है।

खबर है कि रुबीना दलाइक विवान द्सेना के अपोजिट कास्ट की जा सकतीं हैं। हालांकि शो के डायरेक्टर पवन कुमार ने इसकी कोई जानकारी देने से मना कर दिया है। शो के इस कैरेक्टर के लिए कई अभिनेत्रियों से संपर्क किया गया लेकिन संवेदनशील रोल होने के कारण किसी ने इसके लिए हां नहीं बोली थी। हालांकि शो निर्माता इस सारी जानकारी को छिपाकर रखना चाहते हैं, खबर यह भी है कि शो निर्माता इसे प्लान करने के बाद प्रमोशन करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed