सरगुन मेहता के साथ इवेंट में पहुंचे रवि दुबे; 'धुरंधर' के 'जमील मामू' ने भी की शिरकत, वीडियो वायरल
Celebs at Event: आज शनिवार को आयोजित एक इवेंट में कई सेलेब्स ने शिरकत की। इस दौरान आगामी फिल्म 'रामायण' के एक्टर रवि दुबे भी सरगुन मेहता के साथ नजर आए।
विस्तार
रवि दुबे फिल्म 'रामायण' को लेकर सुर्खियों में हैं। नितेश तिवारी की इस फिल्म में उन्हें लक्ष्मण के रूप में देखा जाएगा। आज शनिवार को आयोजित एक इवेंट में रवि दुबे पहुंचे। यहां उनकी पत्नी सरगुन ने भी शिरकत की। कई अन्य सेलेब्स भी पहुंचे।
'जमील मामू' भी पहुंचे
फिल्म 'धुरंधर'अभिनेता राकेश बेदी के करियर में एक मील का पत्थर साबित हुई है। अब लोग उन्हें उनके असली नाम से नहीं, बल्कि 'जमील मामू' के नाम से जानते हैं। फिल्म 'धुरंधर' में उन्होंने जमील जमाली की भूमिका अदा की थी। आज आयोजित इवेंट में राकेश बेदी भी पहुंचे।
सरगुन मेहता और रवि दुबे साथ पहुंचे
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' में रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका निभा रहे हैं। हाल ही में रिलीज हुए फिल्म के ट्रेलर में उनकी झलक नजर आई। रवि दुबे को काफी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। आज आयोजित इवेंट में रवि अपनी पत्नी एक्ट्रेस सरगुन मेहता के साथ पहुंचे।
इवेंट में फरहाना भट्ट, अविका गोर और रुहानिका धवन भी नजर आईं। तीनों ने साथ में पोज दिए। फरहाना और अविका मैचिंग कलर के आउटफिट में नजर आईं। वहीं, रुहानिका व्हाइट और ब्राउन कलर की चेक प्रिंट मिनी ड्रेस में दिखीं।