फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Raveena Tandon will be seen as antagonist in Sudheer Babu's next Jatadhara

Raveena Tandon: जटाधारा में विलेन के रोल में दिखेंगी रवीना टंडन, केजीएफ 2 के बाद हाथ लगी दूसरी बड़ी साउथ फिल्म

Sat, 21 Sep 2024 11:19 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Sat, 21 Sep 2024 11:19 AM IST
सार

अभिनेत्री रवीना टंडन केजीएफ 2 के बाद एक और दक्षिण भारतीय फिल्म में नजर आएंगी। उन्हें सुधीर बाबू के साथ जटाधारा फिल्म में देखा जाएगा।
 

विज्ञापन
Raveena Tandon will be seen as antagonist in Sudheer Babu's next Jatadhara
रवीना टंडन और जटाधारा - फोटो : इंस्टाग्राम @officialraveenatandon/@isudheerbabu

विस्तार

दिग्गज अभिनेत्री रवीना टंडन आने वाले दिनों में तेलुगु फिल्म जटाधारा में नजर आएंगी, जिसमें सुधीर बाबू मुख्य भूमिका अदा कर रहे हैं। रवीना टंडन की दक्षिण भारतीय फिल्मों की बात करें तो उन्हें यश स्टारर केजीएफ: चैप्टर 2 में भी देखा गया था, जिसमें वो नेता के रोल में नजर आई थी। अब उनके प्रशंसक उन्हें जटाधारा में देखने के लिए उत्सुक है।

विज्ञापन


Shah Rukh Khan: गौरी खान से कुछ नहीं छिपाते शाहरुख खान, अपने अफेयर की खबरों पर अभिनेता ने कह दी थी ऐसी बात
विज्ञापन


2025 में महाशिवरात्रि के मौके पर रिलीज होगी फिल्म
90 के दशक में ग्लैमरस अवतार में नजर आने वाली रवीना अब अलग-अलग तरह की भूमिका कर रही हैं। जटाधारा एक सुपरनैचुरल थ्रिलर फिल्म है। इसमें रवीना टंडन नेगेटिव किरदार में दिखाई देंगी। केजीएफ: चैप्टर 2 में उनका किरदार ग्रे शेड वाला था और अब उन्हें जटाधारा में कुछ अलग करने का मौका मिला है। इस फिल्म को 2025 में महाशिवरात्रि के मौके पर रिलीज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sudheer Babu (@isudheerbabu)




Pratiksha Honmukhe: 'यह मुश्किल था', 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से रातोंरात बाहर किए जाने पर बोलीं प्रतीक्षा

शिविन नारंग करेंगे निर्देशन
जटाधारा का पोस्टर भी रिलीज हो चुका है। 17 अगस्त, 2024 को रिलीज किए गए पोस्टर में सुधीर बाबू दिखाई दिए थे। वो हाथ में त्रिशूल पकड़े हुए थे और पीछे भगवान शिव दिखाई दे रहे थे। इस फिल्म का निर्देशन शिविन नारंग कर रहे हैं। यह एक पैन-इंडिया फिल्म है। इसका निर्माण प्रेरणा अरोड़ा कर रही हैं, जो इससे पहले परी, रूस्तम, पैडमैन और टॉयलेट: एक प्रेम कथा को भी बना चुकी हैं। फिल्म के प्री-प्रोडक्शन का काम जारी है। रवीना की बात करें तो वो हिंदी फिल्म वेलकम टू द जंगल में भी नजर आएंगी। उनकी पिछली फिल्म घुड़चढ़ी थी।

Devara: इस दिन रिलीज होगा जूनियर एनटीआर की 'देवरा' का दूसरा ट्रेलर, निर्माताओं ने बनाई यह खास योजना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed