फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   raveena tandon prays for punjab himachal flood victims ganpati darshan pune

Raveena Tandon: पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए रवीना टंडन ने की प्रार्थना, गणपति बप्पा से मांगी सभी की सलामती

Thu, 04 Sep 2025 11:51 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Thu, 04 Sep 2025 11:51 PM IST
सार

Raveena Tandon Prayed For Punjab Flood Victims: गुरुवार को अभिनेत्री रवीना टंडन पुणे में गणपति पंडाल में पहुंचीं। रवीना ने बप्पा के दर्शन किए और मीडिया से बातचीत की।

विज्ञापन
raveena tandon prays for punjab himachal flood victims ganpati darshan pune
रवीना टंडन - फोटो : ANI

विस्तार

अभिनेत्री रवीना टंडन ने गणपति पंडाल में पहुंचकर बप्पा के दर्शन किए। गुरुवार को पुणे पहुंचीं रवीना ने मीडिया से भी बात की। इस दौरान रवीना ने बताया कि उन्होंने पूरे देशवासियों की सुरक्षा और सलामती के लिए बप्पा से प्रार्थना की है। रवीना ने कहा कि पंजाब और हिमाचल के लोगों के लिए भी उन्होंने बप्पा से आशीर्वाद मांगा है।
विज्ञापन

 

मीडिया से रवीना ने की बात
बप्पा की आरती के बाद रवीना ने मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा, 'मैंने अपने देश, अपने लोगों और सभी जीव-जंतुओं की सुरक्षा के लिए प्रार्थना की। यहां महाराष्ट्र में हम बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ गणेशोत्सव मना रहे हैं। मुझे बहुत सौभाग्यशाली महसूस हो रहा है कि मुझे यहां आकर 134 साल पुराने गणेशोत्सव पंडाल में दर्शन और पूजा करने का अवसर मिला। हमारे स्कूलों में हमें अपना इतिहास नहीं सिखाया जाता, लेकिन यहां आकर मैंने बहुत कुछ सीखा। मैंने पंजाब और सभी हिमालयी राज्यों की भलाई और सुरक्षा के लिए भी प्रार्थना की...'
 
ये खबर भी पढ़ें: The Bengal Files: पल्लवी जोशी के राष्ट्रपति को खत लिखने पर बोले विवेक अग्निहोत्री, 'पुलिस ने सीथे मुझसे कहा...'

पंजाब में बाढ़ से बुरे हुए हालात
बता दें हिमाचल और पंजाब में लगातार बारिश से बाढ़ के हालात खराब हो गए हैं। पंजाब के सभी 23 जिलों में 1400 से अधिक गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। ऐसे में पंजाब सरकार ने पूरे राज्य को आपदाग्रस्त घोषित कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed