फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Rashmika mandanna shares her grief on kurnool bus tragedy and says it was devastating

रश्मिका मंदाना ने कुरनूल में हुए दर्दनाक बस हादसे पर जताया दुख, बोलीं- ‘यह दिल दहला देने वाली घटना थी’

Sat, 25 Oct 2025 10:26 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Sat, 25 Oct 2025 10:26 AM IST
सार

Kurnool Bus Accident: रश्मिका मंदाना ने कुरनूल में हुए बस हादसे पर दुख व्यक्त किया। साथ ही प्रभावित परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं भेजी हैं। जानिए उन्होंने क्या कहा।

विज्ञापन
Rashmika mandanna shares her grief on kurnool bus tragedy and says it was devastating
रश्मिका मंदाना - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

आंध्र प्रदेश राज्य के कुरनूल में बस में भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। इसमें कई लोगों की जान चली गई। इस घटना से पूरा देश सदमें में हैं। अब इस घटना पर अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने सोशल मीडिया पर अपना दुख व्यक्त किया है और इसे विनाशकारी बताया। 

विज्ञापन

रश्मिका मंदाना ने कहा- इसकी कल्पना करना असहनीय है

रश्मिका मंदाना ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में इस घटना को वास्तव में विनाशकारी बताते हुए नोट लिखा। उन्होंने कहा, "कुरनूल से आई खबर से दिल भारी हो गया। उस जलती हुई बस के अंदर उन यात्रियों पर क्या बीती होगी, इसकी कल्पना करना असहनीय है। यह सोचना कि एक पूरा परिवार, जिसमें छोटे बच्चे भी शामिल थे, और इतने सारे अन्य लोगों ने कुछ ही मिनटों में अपनी जान गंवा दी, वास्तव में विनाशकारी है।" अभिनेत्री ने आगे कहा, "मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं इस त्रासदी से प्रभावित हर परिवार के साथ हैं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।"

विज्ञापन




कब और कैसी हुई घटना?
आंध्र प्रदेश में हुई दुखद आग दुर्घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। 43 यात्रियों को ले जा रही एक बस में बीच रास्ते में आग लग गई। दो ड्राइवरों समेत केवल 23 लोग ही बच पाए। दुर्भाग्य से, बाकी यात्रियों के मारे जाने की खबर है। एएनआई की खबर के मुताबिक यह घटना देर रात हुई थी, जिसमें 20 लोग बस से बाहर निकलने में कामयाब रहे। इस घटना ने लोगों के दिल को दहला दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: अजय देवगन की हिट फ्रेंचाइजी में परेश रावल को नहीं लगा दम, इस वजह से ठुकरा दी फिल्म; बोले- कहानी शानदार लेकिन..

रश्मिका मंदाना का वर्कफ्रंट
रश्मिका मंदाना इन दिनों मैडॉक के हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'थामा' का हिस्सा है। आदित्य सरपोतदार द्वारा निर्देशित इस फिल्म में रश्मिका मंदाना के साथ आयुष्मान खुराना, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और परेश रावल भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए हैं। इसके अलावा फिल्म में कुछ एक कैमियो और सरप्राइज भी हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी दर्शकों को प्रभावित कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed