{"_id":"6780cad567ed51b9990aa462","slug":"rashmika-mandanna-injured-during-gym-workout-amid-shooting-of-last-schedule-of-sikandar-2025-01-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Rashmika Mandanna Injured: रश्मिका मंदाना जिम वर्कआउट के दौरान हुईं चोटिल, जानें कैसा है हाल","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Rashmika Mandanna Injured: रश्मिका मंदाना जिम वर्कआउट के दौरान हुईं चोटिल, जानें कैसा है हाल
Fri, 10 Jan 2025 12:53 PM IST
सुवेश शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Fri, 10 Jan 2025 12:53 PM IST
सार
Rashmika Mandanna Injured: अभिनेत्री रश्मिका मंदाना जिम में वर्कआउट करते समय चोटिल हो गईं। रश्मिका मंदाना ‘सिकंदर’ के अंतिम शेड्यूल की शूटिंग शुरू करने की तैयारी कर रही थीं।
विज्ञापन
रश्मिका मंदाना
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विस्तार
अभिनेत्री रश्मिका मंदाना जिम में वर्कआउट करते समय चोटिल हो गईं। कथित तौर पर वह अपनी फिल्म ‘सिकंदर’ के अंतिम शेड्यूल की शूटिंग शुरू करने की तैयारी कर रही थीं और फिर से शूटिंग शुरू करने से ठीक पहले उन्हें चोट लग गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रश्मिका के एक करीबी सूत्र ने बताया कि उन्हें ठीक होने के लिए थोड़ा ब्रेक लेने की सलाह दी गई है।
जिम वर्कआउट के दौरान लगी चोट
रिपोर्ट्स के मुताबिक, रश्मिका जिम वर्कआउट करते समय घायल हो गईं। रश्मिका के एक करीबी सूत्र ने बताया कि उन्हें ठीक होने के लिए थोड़ा ब्रेक लेने की सलाह दी गई है। सूत्र ने कहा, "रश्मिका को हाल ही में जिम में चोट लगी थी और वह आराम करके ठीक हो रही हैं। हालांकि, इस वजह से उनकी आगामी परियोजनाओं की शूटिंग कुछ समय के लिए रुक गई है। फिर भी, वह पहले से काफी बेहतर महसूस कर रही हैं और बहुत जल्द सेट पर काम फिर से शुरू करेंगी।"
यह खबर भी पढ़ें: Kangana Ranaut: कंगना रनौत ने बॉलीवुड के बड़े निर्देशकों पर साधा निशाना, बोलीं- महिला किरदारों के व्यवहार
विज्ञापन
आखिरी शेड्यूल की शूटिंग कर रही रश्मिका
मिड-डे की एक रिपोर्ट में कहा गया था कि सलमान और रश्मिका मुंबई में ‘सिकंदर’ के आखिरी शेड्यूल की शूटिंग करेंगे। हाल ही में सलमान खान के जन्मदिन पर फिल्म का टीजर रिलीज हुआ था। टीजर शेयर करते हुए सलमान ने लिखा, "आप सभी की जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया.. बहुत-बहुत धन्यवाद। उम्मीद है कि आपको सिकंदर का टीजर पसंद आएगा..."
यह खबर भी पढ़ें: Black Warrant Screening: ब्लैक वारंट की हुई स्क्रीनिंग, चचेरे भाई जहान को सपोर्ट करने पहुंचे रणबीर कपूर
रश्मिका मंदाना का वर्क फ्रंट
रश्मिका मंदाना के वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री को आखिरी बार अल्लू अर्जुन के साथ ‘पुष्पा 2’ में देखा गया था। ‘पुष्पा 2’ ने हाल ही में 1200 करोड़ का आंकड़ा बॉक्स ऑफिस पर छुआ। इसी के साथ फिल्म भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी फिल्म बन गई। उनके आगामी कार्यों की बात करें तो उनके पास आयुष्मान खुराना की ‘थामा’ और विक्की कौशल के साथ ‘छावा’ है।