फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Rashmika Mandanna And Vijay Deverakonda Spotted Together In Hyderabad Airport Fans Said Best Couple

Rashmika Mandanna: एयरपोर्ट पर एकसाथ दिखे रश्मिका और विजय देवरकोंडा, फैंस ने बताया ‘बेस्ट कपल’

Wed, 27 Aug 2025 05:21 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Wed, 27 Aug 2025 05:21 PM IST
सार

Rashmika Mandanna With Vijay Deverakonda: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा जब भी एक साथ दिखते हैं, चर्चा होती है। अब दोनों एक बार फिर एकसाथ नजर आए हैं।

विज्ञापन
Rashmika Mandanna And Vijay Deverakonda Spotted Together In Hyderabad Airport Fans Said Best Couple
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेता विजय देवरकोंडा का नाम काफी वक्त से अभिनेत्री रश्मिका मंदाना के साथ जोड़ा जाता है। दोनों को अक्सर एक साथ भी देखा गया है और कई मौकों पर दोनों एक-दूसरे को सपोर्ट करते और चीयर करते भी नजर आए। हालांकि, दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते पर कभी खुलकर कुछ भी नहीं कहा है। अब दोनों एक बार फिर एकसाथ नजर आए हैं। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है।

विज्ञापन

सिंपल लुक में नजर आए रश्मिका-विजय
रश्मिका और विजय को एक साथ हैदराबाद एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान दोनों कैजुअल लुक्स में नजर आए। चेहरे पर मास्क लगाए विजय और रश्मिका लॉन्ग लूज टी-शर्ट और पैंट्स में दिखे। रश्मिका ने जहां लाइट व्हाइट कलर की टी-शर्ट और ब्लू जींस पहनी थी। वहीं विजय ब्लैक जींस के साथ ग्रे कलर की लंबी टी-शर्ट पहने दिखे। इस दौरान रश्मिका एक पर्स भी टांगे थीं। हालांकि, दोनों कैमरों को देखकर चलते चले गए। फैंस ने इन दोनों को बेस्ट कपल बताया है और इनकी जोड़ी को इंडस्ट्री की बेस्ट जोड़ी करार दिया है।

विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

विज्ञापन
विज्ञापन

इंडिया डे परेड में रश्मिका के साथ शामिल हुए थे विजय
हाल ही में विजय देवरकोंडा रश्मिका मंदाना के साथ यूएस में इंडिया डे परेड में शामिल हुए थे। उस वक्त के कई वीडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। इस दौरान विजय और रश्मिका की बॉन्डिंग की काफी चर्चा भी हुई थी, जहां विजय रश्मिका को उनके निक नेम से बुलाते दिखे थे और रश्मिका के डांस का भी वीडियो काफी वायरल हुआ था।


यह खबर भी पढ़ेंः Kingdom: विजय देवरकोंडा की ‘किंगडम’ के ओटीटी वर्जन ने फैंस को किया निराश, जानिए आखिर क्या थी वजह

‘थामा’ में नजर आएंगी रश्मिका
वर्कफ्रंट की बात करें तो विजय देवरकोंडा आखिरी बार ‘किंगडम’ में नजर आए थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप हो गई थी। सिनेमाघरों के बाद आज ही ‘किंगडम’ ओटीटी पर भी रिलीज हुई है। वहीं रश्मिका मंदाना आखिरी बार फिल्म ‘कुबेर’ में नजर आई थीं। इसमें उनके साथ धनुष और नागार्जुन प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए थे। अब रश्मिका अपनी आगामी फिल्म ‘थामा’ को लेकर चर्चाओं में बनी हुई हैं, जो इस साल दीवाली पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। यह मेडॉक के हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स की अगली फिल्म है। इसमें रश्मिका के साथ आयुष्मान खुराना और नवाजुद्दीन सिद्दीकी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed