फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Fans Disappointed After Vijay Deverakonda Starrer Kingdom Ott Release Here Is The Reason

Kingdom: विजय देवरकोंडा की ‘किंगडम’ के ओटीटी वर्जन ने फैंस को किया निराश, जानिए आखिर क्या थी वजह

Wed, 27 Aug 2025 12:23 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Wed, 27 Aug 2025 12:23 PM IST
सार

Kingdom Ott Release: सिनेमाघरों के बाद विजय देवरकोंडा की ‘किंगडम’ अब ओटीटी पर आ चुकी है। हालांकि, फिल्म के ओटीटी वर्जन को देखकर फैंस निराश हो गए हैं। जानिए क्या है इसके पीछे की प्रमुख वजह।

विज्ञापन
Fans Disappointed After Vijay Deverakonda Starrer Kingdom Ott Release Here Is The Reason
फिल्म 'किंगडम' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

विस्तार

विजय देवरकोंडा की हालिया रिलीज फिल्म ‘किंगडम’, जिसे हिंदी में ‘साम्राज्य’ के नाम से रिलीज किया गया था। सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी पर भी रिलीज हो चुकी है। सिनेमाघरों में फ्लॉप रही इस फिल्म के ओटीटी पर आने का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, लेकिन अब ओटीटी पर आने के बाद दर्शक निराश हो गए हैं। जानिए आखिर क्यों फिल्म के डिजिटल रिलीज से निराश हुए फैंस।

विज्ञापन

इस वजह से निराश हुए फैंस
इस एक्शन-ड्रामा फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया है। फैंस फिल्म के ओटीटी वर्जन का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, लेकिन ओटीटी पर आने के बाद फैंस का उत्साह निराशा में बदल गया। दरअसल, ऐसा इसलिए क्योंकि मेकर्स ने ऐसे संकेत दिए थे कि फिल्म के थिएटर वर्जन से गायब गाना ‘हृदयम लोपाला’ और एक कार्निवल फाइट सीक्वेंस, इसके ओटीटी वर्जन में शामिल हो सकते हैं। लेकिन ओटीटी वर्जन में भी दर्शकों को इनमें से कुछ भी देखने को नहीं मिला। जिसके चलते फैंस को ‘किंगडम’ के ओटीटी वर्जन से निराशा ही हाथ लगी है।

विज्ञापन

Fans Disappointed After Vijay Deverakonda Starrer Kingdom Ott Release Here Is The Reason
फिल्म 'किंगडम' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

दो भाइयों की कहानी है ‘किंगडम’
गौतम तिन्ननुरी द्वारा निर्देशित ‘किंगडम’ की कहानी दो भाइयों की कहानी है, जिसकी कहानी काफी हद तक श्रीलंका पर बेस्ड है। इस फिल्म में विजय देवरकोंडा के अलावा भाग्यश्री बोरसे और वेंकटेश ने भी प्रमुख भूमिका निभाई है। मलयालम अभिनेता वेंकटेश फिल्म में खलनायक की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि सत्य देव विजय के भाई की भूमिका निभा रहे हैं। 31 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। 

इंडिया डे परेड में रश्मिका के साथ शामिल हुए थे विजय
हाल ही में विजय देवरकोंडा अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड रश्मिका मंदाना के साथ यूएस में इंडिया डे परेड में शामिल हुए थे। उस वक्त के कई वीडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। इस दौरान विजय और रश्मिका की बॉन्डिंग की काफी चर्चा हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed