Rashi Khanna: राशि खन्ना ने खत्म की ‘तेलुसु कडा’ की शूटिंग, बोलीं- इस सफर में साथ रहने वाली टीम का शुक्रिया
Telusu Kada Movie: राशि खन्ना इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘तेलुसु कडा’ से चर्चा में हैं। एक्ट्रेस ने इस फिल्म की शूटिंग खत्म कर ली है, जिसकी जानकारी उन्होंने एक पोस्ट के जरिए दी है।
विस्तार
सिद्धू जोनालागड्डा और राशि खन्ना की आगामी फिल्म 'तेलुस कडा' की शूटिंग अब खत्म हो चुकी है। इसकी जानकारी एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया के जरिए दी है और सभी क्रू सदस्यों को धन्यवाद किया। अभिनेत्री ने शूटिंग के दौरान की कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं।
शूटिंग सेट से शेयर की तस्वीरें
राशि खन्ना ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वो अपनी आगामी फिल्म 'तेलुसु कडा' की शूटिंग करती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने पांच तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें वो अलग-अलग अंदाज में दिख रही हैं। साथ ही वह सीन समझकर उसे परफॉर्म करती नजर आ रही हैं और उसमें कैमरा, लाइट्स और एक्शन तीनों का संगम दिख रहा है।
विज्ञापन विज्ञापन
क्र सदस्यों का किया धन्यवाद
पोस्ट के कैप्शन में राशि खन्ना ने लिखा, 'कुछ कहानियां कैमरे बंद होने के बाद यूं ही खत्म नहीं हो जातीं, 'तेलुसु काडा' उनमें से एक है। प्यार, नुकसान और इन सबके बीच की हर चीज का सफर को आज मैं खत्म करती हूं। इस सफर में मेरे साथ चलने वाली सबसे बेहतरीन टीम का हमेशा आभारी रहूंगी। आप सभी के इस दुनिया में कदम रखने का बेसब्री से इंतजार है, जिसे हमने बनाया है। आप सभी एक रोमांचक सफर के लिए तैयार रहें।'
यह खबर भी पढ़ें: Anupam Kher: ‘माता का संडे स्पेशल’, अनुपम खेर ने साझा किया मां दुलारी संग वीडियो; यूजर्स ने बरसाया खूब प्यार
तेलुसु कडा फिल्म के बारे में
'तेलुसु काडा' फिल्म में सिद्धू जोनालागड्डा के साथ-साथ राशि खन्ना और श्रीनिधि शेट्टी भी अहम रोल निभाती हुई नजर आएंगी। फिल्म की कहानी की बात करें तो इस फिल्म में परिवार, दोस्ती, आत्म-प्रेम, त्याग समेत कई सामाजिक पहलुओं पर बात होगी। इसका निर्देशन नीरजा कोना द्वारा किया जा रहा है। साथ ही फिल्म की एडिटिंग श्रीकर प्रसाद द्वारा किया गया है। 'तेलुसु काडा' में संगीतकार थमन की धुनें सुनने को मिलेंगी।