फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Anupam Kher Shared A Lovely Video With His Mother Dulari

Anupam Kher: ‘माता का संडे स्पेशल’, अनुपम खेर ने साझा किया मां दुलारी संग वीडियो; यूजर्स ने बरसाया खूब प्यार

Sun, 07 Sep 2025 03:11 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sun, 07 Sep 2025 03:11 PM IST
सार

अनुपम खेर अक्सर ही वक्त निकालकर अपनी मां दुलारी से मिलने पहुंचते हैं। वह अनुपम के छोटे भाई राजू खेर के साथ रहती हैं। हाल ही में अनुपम खेर ने मां के साथ एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया है। 

विज्ञापन
Anupam Kher Shared A Lovely Video With His Mother Dulari
अनुपम खेर अपनी मां दुलारी के साथ - फोटो : इंस्टाग्राम@anupampkher

विस्तार

अनुपम खेर की मां दुलारी भी सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं। वह अपनी प्यारी और सीधी-सादी बातों के कारण सोशल मीडिया यूजर्स के बीच मशहूर हैं। हाल ही में मां दुलारी के साथ अनुपम खेर ने एक प्यारा और नोक-झोंक से भरा वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को सोशल मीडिया यूजर्स का प्यार भी खूब मिल रहा है। 

विज्ञापन

मां दुलारी संग अनुपम खेर की मजेदार बातचीत 
अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर मां दुलारी संग जो वीडियो शेयर किया है, उसमें दोनों काफी मजेदार और हंसी-मजाक वाली बातें कर रहे हैं। वीडियो में अनुपम खेर के भाई राजू खेर भी नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के साथ अनुपम खेर ने कैप्शन लिखा है, ‘माता का संडे स्पेशल, कल मिलने गया मां (दुलारी) को। शुरू हो गईं कि मैं लेफ्ट हैंड में कुछ नहीं पहनता हूं।वो चाहती हैं कि मैं फैशन करूं। आप सब के लिए खुशखबरी, राजू भाई साहब ने फुल पैंट पहनी हुई थी। मां के नजरिए से राजू ने वेट भी कम किया है। वैसे किया भी है। बाकी वही बातें जो मिडल क्लास फैमिली में होती हैं। बीच में मां को शक भी हुआ कि मैं रिकॉर्ड कर रहा, उनका वीडियो।’  

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)


 

यूजर्स ने भी वीडियो पर लुटाया प्यार 
सोशल मीडिया यूजर्स ने अनुपम खेर और मां दुलारी की बातचीत को खूब पसंद किया है। एक यूजर ने कमेंट किया, ‘कितनी प्यार हैं, आपकी मां।’ एक अन्य यूजर ने कमेंट लिखा, ‘ दुलारी रॉक्स, मैं जब भी इन्हें देखती हूं तो अपनी अम्मा को बहुत मिस करती हूं।’  इसी तरह के प्यार भरे कमेंट यूजर्स ने अनुपम खेर की मां दुलारी की प्यारी और भोली बातों को लेकर किए।  

ये खबर भी पढ़ें: The Bengal Files Box Office: बॉक्स ऑफिस पर पास या फेल फिल्म 'द बंगाल फाइल्स'? जानिए ओपनिंग डे का कलेक्शन 

फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ को लेकर चर्चा में अनुपम खेर 
अनुपम खेर ने फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ में महात्मा गांधी का रोल निभाया है। इसके अलावा हाल ही में उनके डायरेक्शन में बनी एक फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ भी रिलीज हुई।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed