Rapper T-Hood: रैपर टेविन हुड की गोली मार कर की गई हत्या, घर पर मिला शव; पुलिस ने शुरू की जांच
Rapper T-Hood Shot Dead: पहले रैपर टी-हुड को घर पर उपचार दिया गया। इसके बाद अस्पताल ले जाया गया। हालांकि डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अधिकारियों का हवाला देते हुए टीएमजेड की रिपोर्ट में कहा गया कि गोलीबारी के मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया और पुलिस ने उससे पूछताछ की। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है, हालांकि गोलीबारी क्यों हुई इसके बारे में अभी पता नहीं चल पाया है।
टी-हूड की मां यूलांडा ने पुष्टि की है कि उनके बेटे को उसी घर में गोली मारी गई जहां वह रहता था। उन्होंने बताया कि जब टी-हुड को गोली मारी गई उस वक्त घर में पार्टी नहीं हो रही थी। टी-हुड 33 साल के थे।
पिछले साल दिसंबर में, टी-हुड ने दोस्तों को खोने और अपने मानसिक स्वास्थ्य के बारे में एक पोस्ट शेयर की थी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर कीं थीं। उन्होंने लिखा था 'हाल ही में मैं इतने सारे दोस्तों को खो रहा हूं कि यह मुझे डरा रहा है। मैं मानसिक रूप से ठीक नहीं हूं। मैं कहता हूं कि अपने लोगों का हालचाल पूछो और उनसे पूछो कि उनके दिमाग में क्या चल रहा है। मैंने एक हफ्ते में दो दोस्तों को खो दिया।'
यह खबर भी पढ़ें: Macaulay Culkin: 'छोटे कद का 30 साल का आदमी था स्टंट डबल', 'होम अलोन' को लेकर मैकाले कल्किन ने किया खुलासा
टी-हुड 'रेडी टू गो' और 'बिग बूटी' जैसे गानों के लिए जाने जाते हैं। उनके प्रोजेक्ट में 'गर्ल्स इन पार्टी', 'यलो जेन', '6 शेड ऑफ जेड' 'रेड कुश' 'नो प्रॉबलम' और 'व्हिस्पर' शामिल हैं।