फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Macaulay Culkin Confirms His Home Alone Stunt Double Was a 30 Year Old Man

Macaulay Culkin: 'छोटे कद का 30 साल का आदमी था स्टंट डबल', 'होम अलोन' को लेकर मैकाले कल्किन ने किया खुलासा

Sat, 09 Aug 2025 11:13 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sat, 09 Aug 2025 11:13 AM IST
सार

Macaulay Culkin Interview: अभिनेता ने सेट पर अपने और निकोलस के साथ बिताए समय के बारे में बताया। उन्होंने एक घटना के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि एक बार शेल्फ के टूट जाने से निकोलस गिर गए थे।
 

विज्ञापन
Macaulay Culkin Confirms His Home Alone Stunt Double Was a 30 Year Old Man
मैकाले कल्किन - फोटो : एक्स

विस्तार

अभिनेता मैकाले कल्किन ने लंबे समय से चली आ रही उस अफवाह के बारे में बताया कि 'होम अलोन' में उनका स्टंट मैन बहुत छोटा था। 30 साल के लैरी निकोलस ने उनके स्टंट करते हुए बॉडी डबल का रोल किया था। कल्किन गुरुवार को 'हॉट वन्स' में होस्ट सीन इवांस के साथ बातचीत कर रहे थे। होस्ट ने उनसे पारिवारिक फिल्म 'होम अलोन' के बारे में जानने के लिए उनसे सवाल किए। जिसका उन्होंने जवाब दिया।
विज्ञापन

लैरी से मैकाले कल्किन की पहली मुलाकात
शो के होस्ट इवांस ने पूछा 'क्या यह सच है कि आपका स्टंट डबल बहुत ही छोटी हाइट का 30 साल का आदमी था?'
इस पर मैकाले कल्किन ने कहा 'हां उसका नाम लैरी था और मैंने उसे पहली बार कपड़ों के अपार्टमेंट में देखा था। मैंने कपड़े बदले और बाहर निकला, तो वहां एक लड़का था लैरी, जिसने बिल्कुल मेरी तरह कपड़े पहने थे। मैंने उनसे कहा ओह लैरी कैसे हो? इस पर उसने जवाब दिया मैं अच्छा हूं। मैं लैरी हूं स्टंटमैन। उसने मेरी तरफ देखा और कहा तुम्हें क्या लगता है मेरी उम्र कितनी है? मैंने कहा- यह तो बहुत ही अजीब सवाल है। मैं नौ साल का था। तो मैंने सोचा वह 13 के होंगे'। मैं जब कहा कि क्या आपकी उम्र 13 है तो वह हंस पड़े।'

यह खबर भी पढ़ें: Raksha Bandhan: सुशांत सिंह राजपूत को याद कर भावुक हुई बहन श्वेता, रक्षा बंधन पर लिखी बेहद भावुक पोस्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

Macaulay Culkin Confirms His Home Alone Stunt Double Was a 30 Year Old Man
मैकाले कल्किन - फोटो : एक्स
खतरनाक था शूटिंग का अनुभव
अभिनेता ने सेट पर अपने और लैरी के साथ बिताए समय के बारे में बताया। उन्होंने एक घटना का जिक्र करते हुए कहा एक बार शेल्फ के टूट जाने से लैरी गिर गए थे।
उन्होंने बताया कि 'पहला टेक बहुत ही खतरनाक था। उन्होंने इसे दोबारा किया। फिर एक और टेक आया। इसमें धमाका हुआ। उन्हें कुछ चीजें समझ में नहीं आईं और उन्होंने इसे फिर से किया। उस समय मैं लोगों से सेट पर कह रहा था कि लैरी के साथ थोड़ा आराम से पेश आइए वह सिर्फ 13 साल का है।'
विज्ञापन

फिल्म के बारे में
आपको बता दें कि फिल्म 'होम अलोन' साल 1990 में रिलीज हुई थी। इसमें मैकाले कल्किन ने अहम किरदार निभाया था। वह उस वक्त बहुत छोटे थे इसलिए वह स्टंट नहीं कर सकते थे। ऐसे में 30 साल के मैरी निकोलस ने उनका बॉडी डबल स्टंट किया था। मैरी निकोलस बौने थे।
यह फिल्म काफी कामयाब रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed