फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Rapper Lil Nas X says after arrest and jail that it was terrifying

Lil Nas X: रैपर लिल नैस एक्स ने गिरफ्तारी और जेल की सजा काटने पर दी प्रतिक्रिया, बोले- चार दिन काफी डरावने थे

Wed, 27 Aug 2025 04:52 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Wed, 27 Aug 2025 04:52 PM IST
सार

Las Nas X Gets Bail: बीते दिनों रैपर लिल नैस एक्स को लॉस एंजेलिस पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। अब रैपर ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज किया है।

विज्ञापन
Rapper Lil Nas X says after arrest and jail that it was terrifying
लिल नास एक्स - फोटो : एक्स

विस्तार

रैपर और गायक लिल नैस एक्स को बीते कुछ दिन पहले वेंचुरा बुलेवार्ड पर अर्ध नग्न अवस्था में घूमने और लॉस एंजेलिस की पुलिस पर कथित तौर पर हमला करने के कारण गिरफ्तार कर लिया गया था। इस वजह से रैपर को जेल में डाल दिया गया था। इस मामले में अब रैपर को जमानत मिल गई है। जानिए जमानत के बाद क्या बोले लिल नैस एक्स। 

विज्ञापन

पिछले चार दिन काफी डरावने रहे
मंगलवार रात रैपर लिल नैस एक्स ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया। इसमें उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, "पिछले चार दिन बहुत डरावने रहे हैं।" इसके साथ ही आपको बताते चलें कि उन्होंने इस बारे में कोई विशेष जानकारी नहीं दी कि आखिर क्या हुआ था। वहीं उनके प्रतिनिधियों ने भी इस मामले पर कोई जवाब नहीं दिया है।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Lil Nas X: लॉस एंजेलिस की सड़कों पर अर्ध नग्न अवस्था में घूमे रैपर लिल नैस एक्स, पुलिस ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन


रैपर को इस शर्त पर मिली जमानत
रैपर जब अदालत में पेश हुए, तो उन्होंने पर खुद को निर्दोष बताया। उन्हें 75,000 अमेरिकी डॉलर की जमानत राशि के साथ बेल मिली। इसके साथ ही शर्त रखी गई है कि वह अपने नशे की आदत का ट्रीटमेंट कराएंगे। वहीं अब वह अपनी अगली सुनवाई से पहले 15 सितंबर को अदालत में पेश होंगे।


रैपर पर लगे ये आरोप
अधिकारियों ने बताया कि लिल नैस एक्स लॉस एंजिल्स के सैन फर्नांडो वैली की सड़क पर नग्न अवस्था में घूम रहे थे। साथ ही उन्होंने पुलिस अधिकारियों पर हमला किया था। एक आपराधिक शिकायत में कहा गया है कि तीन अधिकारी घायल हुए हैं। इसके साथ ही रैपर पर एक पुलिस अधिकारी पर हमला करने और उन्हें घायल करने के तीन गंभीर अपराधों के साथ-साथ एक कार्यकारी अधिकारी का विरोध करने का भी आरोप लगाया गया है।


कौन हैं लिल नास एक्स?
अटलांटा के 26 वर्षीय रैपर और गायक लिल नैस एक्स को 2018 के अपने सबसे प्रसिद्ध एल्बम "ओल्ड टाउन रोड" के लिए जाना जाता है। यह गाना दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया था। इसके अलावा रैपर को साल 2021 में आए ‘मोंटेरो’ एल्बम के लिए ग्रैमी पुरस्कार के लिए भी नामांकित किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed