फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ranya Rao admits her crime Recovered Gold visited dubai urope america

Ranya Rao Case: रान्या राव ने कुबूल किया अपना गुनाह! दुबई के अलावा इन देशों का किया सफर

Fri, 07 Mar 2025 11:29 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Fri, 07 Mar 2025 11:29 AM IST
सार

Ranya Rao Case: कर्नाटक की अभिनेत्री रान्या राव को हाल ही में सोना तस्करी मामले में हिरासत में लिया गया। उन्होंने डीआरआई को दिए बयान में अपना गुनाह कुबूल किया है।

विज्ञापन
Ranya Rao admits her crime Recovered Gold visited dubai urope america
रान्या राव - फोटो : फेसबुक- Ranya Rao

विस्तार

पिछले दिनों कर्नाटक की अभिनेत्री रान्या राव सोना तस्करी मामले में बेंगलुरु एयरपोर्ट पर गिरफ्तार की गईं। इस मामले में अब रान्या ने राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) को दिए बयान में अपना गुनाह कुबूल किया है। सीएनएन-न्यूज 18 की एक खबर के मुताबिक डीआरआई को दिए अपने पहले बयान में रान्या ने कुबूल किया कि उनके कब्जे से 17 सोने के टुकड़े बरामद हुए।
विज्ञापन

दुबई के अलावा इन देशों की यात्रा
रान्या ने ये भी कुबूल किया कि उन्होंने न सिर्फ दुबई की यात्रा की बल्कि उन्होंने यूरोप, अमेरिका और मध्य पूर्व देशों का सफर किया। इसके बाद रान्या ने कुछ भी कहने से मना कर दिया। उन्होंने अफसरों से कहा कि उन्हें आराम करने दिया जाए।

यह खबर भी पढ़ें: Elvish Yadav: अभिनेत्री आलिया भट्ट से शादी करना चाहता था यह यूट्यूबर, पॉडकास्ट में किया बड़ा खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन

Ranya Rao admits her crime Recovered Gold visited dubai urope america
रान्या राव गिरफ्तार - फोटो : ANI/Amar Ujala
क्या है पूरा मामला?
अभिनेत्री कर्नाटक राज्य आवास निगम के पुलिस महानिदेशक रामचंद्र राव की सौतेली बेटी हैं। अभिनेत्री को डीआरआई ने सोमवार शाम को बेंगलुरु अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गिरफ्तार किया। कथित तौर पर उन्होंने अपने डीजीपी पिता के साथ संबंधों का फायदा उठाकर सुरक्षा जांच से बचने की कोशिश की। उनके पास से 12.56 करोड़ रुपये का सोना बरामद होने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। उसके बाद डीआरआई अधिकारियों ने बेंगलुरु स्थित उनके घर पर भी छापा मारा। वहां से उन्हें करोड़ों रुपये का सोना और नकदी बरामद हुई।

यह खबर भी पढ़ें: Jailer 2: 'जेलर 2' को लेकर आई बड़ी जानकारी, जानें कब और कहां पर शुरू होगी फिल्म की शूटिंग
विज्ञापन

डीआरआई के रडार पर थीं रान्या
रान्या राव अपनी लगातार अंतरराष्ट्रीय यात्राओं की वजह से डीआरआई के रडार पर थीं। अधिकारियों के अनुसार, वह पिछले साल 30 से अधिक बार दुबई जा चुकी थीं। पिछले 15 दिनों में वह चार बार दुबई गईं। इसके बाद उन पर तस्करी का संदेह हुआ। गहन तलाशी में उनके पास चालाकी से छिपाकर रखे गए सोने के बिस्कुट बरामद हुए, जिसके बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया।

रान्या राव कौन हैं?
अभिनेत्री, पुलिस महानिदेशक (पुलिस आवास निगम) रामचंद्र राव की बेटी हैं। उन्होंने मशहूर एक्टर सुदीप के साथ फिल्म ‘मानिक्या’ (2014) में भी काम किया है। इसके बाद अभिनेत्री ने विक्रम प्रभु के साथ साल 2016 की फिल्म ‘वाघा’ से तमिल सिनेमा में कदम रखा। साल 2017 में अभिनेत्री ने अभिनेता गणेश के साथ एक पत्रकार की भूमिका निभाते हुए, ‘पटकी’ के साथ कन्नड़ सिनेमा में वापसी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed