फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ranvir Shorey Kisses Kritika Malik Bigg Boss OTT 3 Finale Armaan Malik Reaction Goes Viral netizens react

Armaan Malik: बिग बॉस ओटीटी 3 फिनाले के दौरान रणवीर ने किया था कृतिका को किस, अरमान मलिक का रिएक्शन हुआ वायरल

Wed, 07 Aug 2024 09:42 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Wed, 07 Aug 2024 09:42 AM IST
सार

बिग बॉस ओटीटी 3 के दौरान अरमान मलिक ने विशाल पांडे को उनकी पत्नी कृतिका को कथित तौर पर देखने के लिए थप्पड़ भी मारा था। वहीं अब एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें रणवीर शौरी, अरमान की दूसरी पत्नी कृतिका को किस कर रहे हैं और इस पर अरमान का रिएक्शन अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

विज्ञापन
Ranvir Shorey Kisses Kritika Malik Bigg Boss OTT 3 Finale Armaan Malik Reaction Goes Viral netizens react
रणवीर शौरी-कृतिका मलिक-अरमान मलिक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिग बॉस ओटीटी 3 खत्म हो चुका है, लेकिन इस शो के बीच हुए विवाद अभी खत्म होते नजर नहीं आ रहे हैं। बिग बॉस ओटीटी 3 में सना मकबूल विजेता बनकर उभरी थीं, वहीं कृतिका मलिक पांच प्रतियोगियों में से एक थीं। कृतिका फिनाले की रात में सबसे पहले एलिमिनेट हुई थीं। मेगा शो खत्म होने के कुछ दिनों बाद अब एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें अनिल कपूर द्वारा कृतिका के शो से बाहर होने की घोषणा के कुछ पल दिखाए गए हैं। इस वीडियो में रणवीर शौरी, कृतिका को गले लगाते है और फिर उन्हें किस करते हैं। अब जब उनका यह वीडियो सामने आया है तो इसमें अरमान का रिएक्शन भी साफ दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

Ranvir Shorey Kisses Kritika Malik Bigg Boss OTT 3 Finale Armaan Malik Reaction Goes Viral netizens react
रणवीर शौरी-कृतिका मलिक - फोटो : सोशल मीडिया
इस वारयल वीडियो में, अनिल कपूर द्वारा कृतिका के एलिमिनेशन की घोषणा के बाद वह सोफे से उठती हैं। वह अपने सभी साथी प्रतियोगी को शुभकामनाएं देती हैं, क्योंकि वह उन्हें अलविदा कहते हैं। वह रणवीर शौरी से कहती हैं, "ऑल द बेस्ट, रणवीर जी।" तभी रणवीर,  कृतिका को गले लगाते हैं और उनके गालों पर किस भी करते हैं। वायरल क्लिप में फिर रणवीर द्वारा अपनी पत्नी को किस करने पर अरमान मलिक की प्रतिक्रिया साफ दिखाई दे रही है, जिसमें अरमान काफी गुस्से में नजर आ रहे हैं, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Ranvir Shorey Kisses Kritika Malik Bigg Boss OTT 3 Finale Armaan Malik Reaction Goes Viral netizens react
रणवीर शौरी-कृतिका मलिक - फोटो : सोशल मीडिया
दिलचस्प बात यह है कि बिग बॉस ओटीटी 3 में जब अरमान मलिक ने विशाल पांडे को उनकी पत्नी कृतिका को कथित तौर पर देखने के लिए थप्पड़ मार दिया था। वहीं अब रणवीर शौरी के किस करने पर नेटिजन्स अरमान से कह रहे हैं कि अब इसे भी सबक सिखाओ।

 
विज्ञापन

Ranvir Shorey Kisses Kritika Malik Bigg Boss OTT 3 Finale Armaan Malik Reaction Goes Viral netizens react
अरमान मलिक की पहली पत्नी पायल और दूसरी पत्नी कृतिका - फोटो : इंस्टाग्राम@armaan__malik9
पायल मलिक ने वीकेंड का वार एपिसोड में शिरकत की और दावा किया कि विशाल ने कृतिका को पसंद करने और इसके लिए दोषी महसूस करने की बात स्वीकार की है, जबकि विशाल ने कहा था कि उनके शब्दों को गलत तरीके में लिया गया। अरमान ने उन्हें फटकार लगाई और थप्पड़ मार दिया था। बाद में, विशाल के माता-पिता ने वीकेंड का वार एपिसोड में शिरकत की और अरमान को फटकार लगाई, जिसके बाद यूट्यूबर अरमान मलिक ने विशाल से माफी मांगी थी।
 

Ranvir Shorey Kisses Kritika Malik Bigg Boss OTT 3 Finale Armaan Malik Reaction Goes Viral netizens react
अरमान मलिक की पहली पत्नी पायल और दूसरी पत्नी कृतिका - फोटो : इंस्टाग्राम@armaan__malik9
अरमान के बाद पायल ने भी एक वीडियो बयान में विशाल से माफी मांगी और कहा, “अब ना मुझे किसी के बारे में कुछ बोलना ही नहीं है। अरमान जी ने इतने बड़े नेशनल टीवी पर अगर उन्हें थप्पड़ मारा तो उसकी माफी मांग ली है वो बहुत बड़ी बात है। मुझे भी अब उससे बात नहीं करनी। मैं भी हाथ जोड़कर माफी मांगती हूं, जब विशाल-अरमान और कृतिका ने इस टॉपिक को खत्म कर दिया है तो मैं भी इसे यही खत्म करती हूं।''
Vikrant Massey: 12वीं फेल की सफलता के बाद खुद को 'बॉक्स ऑफिस स्टार' नहीं मानते विक्रांत मैसी, बोले- एक इनिंग..

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed