फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Phir Aayi Hasseen Dillruba Star Vikrant Massey does not call himself box office star 12th Fail big success

Vikrant Massey: 12वीं फेल की सफलता के बाद खुद को 'बॉक्स ऑफिस स्टार' नहीं मानते विक्रांत मैसी, बोले- एक इनिंग..

Wed, 07 Aug 2024 09:00 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Wed, 07 Aug 2024 09:00 AM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेता विक्रांत मैसी ने हाल ही में 12वीं फेल की रिलीज के बाद मिली सफलता के बारे में खुलकर बात की। 12वीं फेल की आपार सफलता के बाद भी विक्रांत खुद को बॉक्स ऑफिस स्टार नहीं मानते हैं। आखिर ऐसा क्यों...
 

विज्ञापन
Phir Aayi Hasseen Dillruba Star Vikrant Massey does not call himself box office star 12th Fail big success
विक्रांत मैसी - फोटो : इंस्टाग्राम@vikrantmassey

विस्तार

विक्रांत मैसी इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'फिर आई हसीन दिलरुबा' को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। फिल्मों में बेतरीन परफॉर्मेंस के बाद मिली प्रसिद्धी को वह काफी नहीं मानते हैं, क्योंकि अभिनेता अभी भी अपने काम से संतुष्ट नहीं हैं, जिसकी वजह उन्होंने बताई। 
विज्ञापन

 

Phir Aayi Hasseen Dillruba Star Vikrant Massey does not call himself box office star 12th Fail big success
विक्रांत मैसी - फोटो : इंस्टाग्राम@vikrantmassey
विक्रांत ने 2013 में रणवीर सिंह और सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म 'लुटेरा' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। आज बॉलीवुड में विक्रांत के अभिनय को सभी पसंद करते हैं। उनकी 2023 में रिलीज हुई फिल्म 12वीं फेल उनके करियर की एक सफल फिल्म साबित हुई और इसे आलोचकों और दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया भी मिली। विक्रांत ने हाल ही में 12वीं फेल की सफलता को स्वीकार किया, लेकिन वह खुद को "बॉक्स-ऑफिस स्टार" नहीं मानते।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Phir Aayi Hasseen Dillruba Star Vikrant Massey does not call himself box office star 12th Fail big success
विक्रांत मैसी - फोटो : इंस्टाग्राम@vikrantmassey
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक इंटरव्यू में विक्रांत मैसी ने 12वीं फेल को इतना प्यार और सम्मान देने के लिए दर्शकों का आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने कहा, "जब मैंने '12वीं फेल' के लिए तैयारी शुरू की थी, तब मेरे मन में एक संदेह था कि सिनेमाघरों में फिल्म रिलीज होनी है और फिल्म में सभी आम अभिनेता थे, कोई भी बड़ा कलाकार नहीं था।''
 
विज्ञापन

Phir Aayi Hasseen Dillruba Star Vikrant Massey does not call himself box office star 12th Fail big success
विक्रांत मैसी - फोटो : इंस्टाग्राम@vikrantmassey
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 12वीं फेल की बड़ी सफलता के बाद भी विक्रांत को लगता रहेगा कि वह "बॉक्स ऑफिस स्टार" नहीं हैं, जब तक कि वह भविष्य में लगातार 5-7 फिल्में नहीं कर लेते हैं। आगे विक्रांत ने कहा, उन्हें उम्मीद है कि ऐसा 5 साल बाद होगा, जब वह आराम से बैठेंगे और उनके पास कई फिल्में होंगी। आगे विक्रांत ने कहा कि बैंकेबिलिटी एक ही फिल्म से नहीं आती है, बल्कि बड़े पर्दे पर लगातार बने रहने से आती है। इस दौरान अपनी बात को समझाने के लिए विक्रांत ने क्रिकेट का सहारा लिया और कहा, "आप क्रिकेट की एक पारी में खेल के नहीं बोल सकते कि हो गया बस।"
 

Phir Aayi Hasseen Dillruba Star Vikrant Massey does not call himself box office star 12th Fail big success
विक्रांत मैसी - फोटो : इंस्टाग्राम@vikrantmassey
विधु विनोद चोपड़ा द्वारा निर्देशित, लिखित और निर्मित, 12वीं फेल लेखक अनुराग पाठक द्वारा 2019 में लिखी गई इसी नाम की किताब पर आधारित है। यह आईपीएस अधिकारी मनोज कुमार शर्मा के जीवन की कहानी है। यह फिल्म 27 अक्टूबर 2023 को रिलीज हुई थी और अभी यह फिल्म डिज्नी+हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है। काम की बात करें तो विक्रांत मैसी ने दिल धड़कने दो, ए डेथ इन द गंज, छपाक, हसीन दिलरुबा जैसी फिल्मों में काम किया है। अब वह 2018 की फिल्म के सीक्वल 'फिर आई हसीन दिलरुबा' में नजर आएंगे। 'फिर आई हसीन दिलरुबा' 9 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed