फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ranveer Allahbadia Says Aliens Revealed Social Media Users Troll Youtuber

एलियंस आ गए! यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया की अटपटी बातों पर चौंके यूजर्स; बोले- कृष को बुलाना पड़ेगा

Wed, 27 May 2026 11:34 AM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Wed, 27 May 2026 11:34 AM IST
सार

Ranveer Allahbadia Trolling: यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया बीते साल ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ की कंट्राेवर्सी के कारण सुर्खियों में रहे। एक बार फिर वह अपनी अटपटी बातों को लेकर ट्रोल हो रहे हैं। 

विज्ञापन
Ranveer Allahbadia Says Aliens Revealed Social Media Users Troll Youtuber
रणवीर अल्लाहबादिया ने किया एलियन का जिक्र - फोटो : इंस्टाग्राम@ranveerallahbadia

विस्तार

यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया अपने पॉडकास्ट में मौत, एलियन और भूत-प्रेत जैसी अजीब बातों पर चर्चा करते रहे हैं। एक्सपर्ट से भी इस बारे में बात करते हैं। पिछले साल वह अपने पॉडकास्ट को लेकर कम ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ की कंट्रोवर्सी को लेकर ज्यादा चर्चा में रहे। अब एक बार फिर वह एलियन का राग गाने लगे हैं। इस बात पर सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें जमकर ट्रोल कर दिया है। तरह-तरह के फनी रिएक्शन रणवीर अल्लाहबादिया के दावे को लेकर नेटिजंस ने किए हैं। 

विज्ञापन

रणवीर अल्लाहबादिया ने एलियंस को लेकर क्या-क्या कहा? 
रणवीर अल्लाहबादिया ने एक वीडियो बुधवार को पोस्ट किया, जिसमें वह कहते हैं, ‘एलियन आ गए हैं। इनके बारे में इतनी भी जानकारी नहीं है कि पूरा पॉडकास्ट किया जाए लेकिन कुछ बातें जानना जरूरी हैं।’ इसके बाद वह एलियन को लेकर कई सारी जानकारी साझा करते हैं। यूट्यूबर रणवीर की ऐसी बातों को सुनकर कई सोशल मीडिया यूजर्स का सिर चकरा गया। वहीं कुछ यूजर्स ने उन्हें खूब ट्रोल किया। 

विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ranveer Allahbadia (@ranveerallahbadia)

 

Ranveer Allahbadia Says Aliens Revealed Social Media Users Troll Youtuber
रणवीर अल्लाहबादिया - फोटो : सोशल मीडिया

यूट्यूबर को सोशल मीडिया यूजर्स ने किया ट्रोल
रणवीर अल्लाहबादिया की अटपटी बातों पर कई सोशल मीडिया यूजर्स की हंसी छूट गई। इस वीडियो पर कई यूजर्स ने रिएक्शन भी दिए। 

  • एक यूजर ने लिखा, ‘अगला पॉडकास्ट एलियन के साथ होगा।’ 
  • एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, ‘अगले पॉडकास्ट का टॉपिक क्या समय रैना एलियन है?’
  • एक यूजर ने परेशान होकर कमेंट किया, ‘काश यहां पर कोई डिसलाइक बटन होता।’
  • वहीं कुछ यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में कमेंट किया और लिखा, ‘अब तो कृष को बुलाना पड़ेगा।’ बता दें कि ऋतिक रोशन ने फिल्म ‘कृष’ में सुपरहीरो का रोल किया था, उनकी फिल्म भी एलियन से जाकर जुड़ती है। 






Ranveer Allahbadia Says Aliens Revealed Social Media Users Troll Youtuber
समय रैना और रणवीर अल्लाहबादिया - फोटो : सोशल मीडिया
क्या था इंडियाज गॉट लेटेंट का विवाद?
पिछले साल समय रैना और रणवीर अल्लाहबादिया यूट्यूब शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में अश्लील मजाक करने पर बड़ी कंट्राेवर्सी में फंस गए थे। इन दाेनों के खिलाफ पुलिस केस दर्ज हुए, कोर्ट ने भी फटकार लगाई। बाद में दोनों ने अपनी बातों के लिए माफी मांगी थी। हाल ही में समय रैना और रणवीर कपिल शर्मा के कॉमेडी शो में साथ नजर भी आए थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed