फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ranveer Allahbadia controversy Filmmaker Ashoke Pandit condemns Youtuber act of vulgarity on Indias Got Latent

Ranveer Allahbadia Controversy: 'मैंने विरोध किया था तो मुझे ट्रोल किया गया', अभद्र टिप्पणी पर बोले अशोक पंडित

Wed, 12 Feb 2025 10:20 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 12 Feb 2025 10:20 AM IST
सार

Ranveer Allahbadia Controversy: रणवीर इलाहाबादिया की समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लैटेंट' पर की गई अभद्र टिप्पणी पर निर्माता और सामाजिक कार्यकर्ता अशोक पंडित ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कॉमेडी के इस आपत्तिजनक चलन की आलोचना की है।

विज्ञापन
Ranveer Allahbadia controversy Filmmaker Ashoke Pandit condemns Youtuber act of vulgarity on Indias Got Latent
अशोक पंडित-रणवीर इलाहाबादिया - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

समय रैना के कथित कॉमेडी शो में यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया की आपत्तिजनक टिप्पणी की चारों तरफ आलोचना हो रही है। राजनीतिक हस्तियों से लेकर फिल्मी दिग्गजों ने रणवीर के कमेंट पर आपत्ति दर्ज कराई है। इस मामले में अब फिल्म निर्माता और सामाजिक कार्यकर्ता अशोक पंडित ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा किया है और कहा है कि उन्होंने पहले ही इस पर आपत्ति दर्ज कराई थी, लेकिन तब उन्हें ही लोगों ने ट्रोल करना शुरू कर दिया था।

विज्ञापन

आपत्ति दर्ज कराने पर लोगों ने ट्रोल किया
अशोक पंडित ने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट साझा किया है। 'इंडियाज गॉट लैटेंट' में कॉमेडी के नाम पर जो कुछ भी होता आ रहा है और रणवीर इलाहाबादिया ने जो कुछ भी वहां टिप्पणी की, उसकी उन्होंने कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि यह सब 'एआईबी' के दौर से होता आ रहा है। उन्होंने तभी इस पर आपत्ति दर्ज कराई थी, लेकिन तब उल्टा उन्हें ट्रोल किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

'एआईबी' से शुरू हुआ चलन
अशोक पंडित ने लिखा है, 'रणवीर इलाहाबादिया अश्लील मजाक वाले विवाद पर मेरी प्रतिक्रिया। लगभग एक दशक पहले रोस्ट करने के नाम पर 'ऑआईबी' नामक एक शो हुआ था और यह बहुत ही घटिया था। इसमें न केवल महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाई गई, बल्कि मजाक का स्तर भी बेहद घटिया था। यह एक नया निम्न स्तर था जब इस शो को व्यापक रूप से पसंद किया जा रहा है था तो मैंने आपत्ति जताई थी। इस अश्लीलता के खिलाफ आवाज उठाने पर लोगों ने मुझे ट्रोल किया'। 

विज्ञापन

'पाखंड पर विवाद ने मुझे प्रतिक्रिया देने पर मजबूर किया'
अशोक पंडित ने आगे लिखा, 'आज जब एक इलाहाबादिया ऐसा करता है, तो पूरा समाज इसकी निंदा करने के लिए उठ खड़ा होता है। एक दशक पहले और उसके बाद के पाखंड ने मुझे इस विवाद पर प्रतिक्रिया करने के लिए मजबूर किया है'। अशोक पंडित के इस पोस्ट पर तमाम यूजर्स उनके समर्थन में आए हैं। यूजर्स का कहना है कि इस अभद्रता पर सभी को एकजुट होकर विरोध करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed