फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ranveer Allahbadia and Apoorva Mukharjee reached to national women commision to record statement

India's Got Latent: आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में महिला आयोग पहुंचे अल्लाहबादिया और अपूर्वा, बयान हो रहे दर्ज

Thu, 06 Mar 2025 01:48 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Thu, 06 Mar 2025 01:48 PM IST
सार

India's Got Latent: 'इंडियाज गॉट लैटेंट' का मामला अभी थमा नहीं है। इस मामले में अभी जांच चल रही है। मुल्जिमों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। अपूर्वा मुखीजा और रणबीर अल्लाहबादिया अपने बयान दर्ज कराने के लिए राष्ट्रीय महिला आयोग पहुंचे हैं।

विज्ञापन
Ranveer Allahbadia and Apoorva Mukharjee reached to national women commision to record statement
रणवीर इलाहाबादिया, समय रैना, अपूर्वा मुखीजा - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

'इंडियाज गॉट लैटेंट' शो आपत्तिजनक टिप्पणी मामले की जांच जारी है। रणवीर अल्लाहबादिया और अपूर्वा मुखीजा 'राष्ट्रीय महिला आयोग' में अपने बयान दर्ज करा रहे हैं। आशीष चंचलानी के वकील राष्ट्रीय महिला आयोग में आ चुके हैं। यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया और इंफ्लुएंसर अपूर्वा मुखीजा इंडियाज गॉट लैटेंट के दो प्रोड्यूसर्स सौरभ बोथरा और तुषार पुजारी के साथ पहुंचे हैं।
विज्ञापन

आशीष चंचलानी का बयान हुआ दर्ज
इससे पहले पिछले गुरूवार को यूट्यूबर आशीष चंचलानी गुवाहाटी पुलिस क्राइम ब्रांच के सामने पेश हुए और ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ से जुड़े मामले में अपना बयान दर्ज कराया। पूछताछ के बाद चंचलानी की कानूनी टीम ने एक याचिका दायर की है, जिसमें एफआईआर को खारिज करने या इसे मुंबई स्थानांतरित करने की गुजारिश की गई है।

यह खबर भी पढ़ें: IGL Case: ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ मामले में गुवाहाटी पुलिस के सामने पेश हुए आशीष चंचलानी, दर्ज कराया बयान
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट ने रणवीर को दी राहत
'इंडियाज गॉट लैटेंट' मामले में सुप्रीम कोर्ट ने रणवीर अल्लाहबादिया को फटकार लगाई थी। सुप्रीम कोर्ट ने उनके शो 'द रणवीर शो' पर पाबंदी लगा दी थी। इसके बाद रणवीर अल्लाहबादिया ने सुप्रीम कोर्ट को अर्जी दी कि उनके शो को दोबारा शुरू किया जाए क्योंकि इससे 280 लोगों का रोजगार जुड़ा है। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने कुछ शर्तों के साथ उनके शो को ऑन एयर करने की इजाजत दे दी। सुप्रीम कोर्ट ने हिदायत दी कि मर्यादा का ख्याल रखें।
विज्ञापन

क्या है पूरा मामला?
आपको बता दें कि 'इंडियाज गॉट लैटेंट' कॉमेडी शो में रणवीर अल्लाहबादिया के साथ कई कंटेट क्रिेएटर मौजूद थे। इसमें शामिल हुए एक कंटेस्टेंट के मां-बाप पर रणवीर अल्लाहबादिया ने आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसके बाद यह मामला सुर्खियों में आ गया था। देश के कई हिस्सों से शो में शामिल लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराए गए। पुलिस ने इस शो में मौजूद कई लोगों को समन जारी किया था। इस मामले में रणवीर अल्लाहबादिया ने सार्वजिनिक तौर से माफी मांगी थी। शो को चलाने वाले समय रैना ने अपने यूट्यूब चैनल से इसके साभी विडियो डिलीट कर दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed