फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   YouTuber Ashish Chanchlani appeared on Guwahati Police Crime Branch statement recorded

IGL Case: ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ मामले में गुवाहाटी पुलिस के सामने पेश हुए आशीष चंचलानी, दर्ज कराया बयान

Fri, 28 Feb 2025 12:36 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Fri, 28 Feb 2025 12:36 AM IST
सार

IGL Case: यूट्यूबर आशीष चंचलानी ने गुरुवार को गुवाहाटी पुलिस क्राइम ब्रांच के सामने ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ मामले में अपना बयान दर्ज कराया। पूछताछ के बाद उन्हें जाने दिया गया है, लेकिन जरूरत पड़ने पर उन्हें दोबारा बुलाया जा सकता है।
 

विज्ञापन
YouTuber Ashish Chanchlani appeared on Guwahati Police Crime Branch statement recorded
आशीष चंचलानी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गुरुवार को यूट्यूबर आशीष चंचलानी गुवाहाटी पुलिस क्राइम ब्रांच के सामने पेश हुए और ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ से जुड़े मामले में अपना बयान दर्ज कराया। पूछताछ के बाद चंचलानी की कानूनी टीम ने एक याचिका दायर की है, जिसमें एफआईआर को खारिज करने या इसे मुंबई स्थानांतरित करने का अनुरोध किया गया है। याचिका में मामले में गुवाहाटी पुलिस के अधिकार क्षेत्र को भी चुनौती दी गई है।

विज्ञापन


पुलिस के सामने फिर हो सकते हैं पेश
गुवाहाटी के संयुक्त पुलिस आयुक्त अंकुर जैन ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा, "यूट्यूबर आशीष चंचलानी आज पूछताछ के लिए क्राइम ब्रांच के सामने पेश हुए। उन्होंने हमारी जांच में सहयोग किया है। पूछताछ के बाद उन्हें जाने दिया गया है। हालांकि चंचलानी को इस स्तर पर फिर से नहीं बुलाया जा रहा है, लेकिन आवश्यकता पड़ने पर अधिकारी उन्हें वापस बुला सकते हैं। जांच जारी रहने के साथ ही पुलिस ने कहा है कि एफआईआर में नामित अन्य व्यक्तियों, अपूर्व मुखीजा और जसप्रीत सिंह ने अभी तक समन का जवाब नहीं दिया है और जल्द ही नए नोटिस जारी किए जाएंगे। 

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें: Amitabh Bachchan: क्या अभिनय और 'केबीसी' से संन्यास ने रहे हैं बिग बी? वायरल ट्वीट पर चुप्पी तोड़ बताया सच


रणवीर अल्लाहबादिया ने मानी गलती
इस बीच रणवीर अल्लाहबादिया से इस हफ्ते के शुरुआत में महाराष्ट्र साइबर अधिकारियों ने समय रैना के ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ शो पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के बारे में पूछताछ की गई। इस दौरान उन्होंने अपनी गलती मानी। अपने बयान में अल्लाहबादिया ने स्वीकार किया कि यूट्यूब शो पर विवादास्पद टिप्पणी करके उन्होंने गलती की, जिसके लिए उनकी आलोचना की जा रही है।'


यह खबर भी पढ़ें: Rasha Thadani: कैसा है राशा थडानी का उनके भाई-बहनों के साथ रिश्ता? कहा- पूजा दीदी और मैं…

क्या है मामला?
कॉमेडियन समय रैना के यूट्यूब शो 'इंडियाज गॉट लैटेंट' में यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया ने माता-पिता पर अभद्र टिप्पणी की थी। इस पर उनके खिलाफ शिकायत दर्ज हुईं। रणवीर, समय रैना, अपूर्वा मुखीजा सहित कई अन्य लोगों के खिलाफ मामले दर्ज हैं। महाराष्ट्र साइबर सेल भी मामले की जांच कर रही है। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने भी रणवीर अल्लाहबादिया को फटकार लगाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed