क्या रूमर्ड गर्लफ्रेंड जूही भट्ट से शादी करने वाले हैं रणवीर अल्लाहबादिया? पलक तिवारी के सामने दिया हिंट
Ranveer Allahabadia Planning To Marry Rumored Girlfriend: यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया पिछले साल एक बड़ी कंट्रोवर्सी से घिर रहे। अपनी उनकी जिंदगी पटरी पर लौट रही है। हाल ही में उन्होंने शादी करने को लेकर बड़ा हिंट दिया है।
विस्तार
बीते दिनों यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया, एक्ट्रेस पलक तिवारी और कई सेलेब्स दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में नजर आए थे। इस इवेंट का एक वीडियो रणवीर अल्लाहबादिया ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। इसमें एक्ट्रेस पलक तिवारी उनसे कुछ सवाल पूछ रही हैं। इस दौरान रणवीर ऐसा कुछ कह बैठते हैं, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह जल्द शादी करने का प्लान बना रहे हैं।
रणवीर अल्लाहबादिया ने अपनी शादी का दिया हिंट
पलक तिवारी रणवीर अल्लाहबादिया से पूछती हैं, ‘आपको क्या बात खुशी देती है?। इसके जवाब में यूट्यूबर रणवीर कहते हैं कि लोगों से शादी जैसे टॉपिक को लेकर बातचीत करना खुशी देता है।’ रणवीर आगे बताते हैं कि गर्लफ्रेंड जूही ने उन्हें बेहतर इंसान बनाया है। साथ ही वह कहते हैं, ‘मैं अपने दिमाग में शादी-शुदा हूं।’
विज्ञापन विज्ञापन
रणवीर जहां यूट्यूबर हैं, वहीं जूही भट्ट एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। मीडिया रिपोर्ट् के मुताबिक वह उत्तराखंड के देहरादून की रहने वाली हैं। जूही फैशन और लाइफस्टाइल से रिलेटेड कंटेंट बनाने के लिए जानी जाती हैं। कई बड़े ब्रांड्स के साथ काम कर चुकी हैं। जूही के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर डांस रील्स, लाइफस्टाइल वीडियोज देखने को मिलते हैं।
इस वजह से कंट्रोवर्सी में घिरे थे रणवीर अल्लाहबादिया
पिछले साल समय रैना और रणवीर अल्लाहबादिया यूट्यूब शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में अश्लील मजाक करने पर बड़ी कंट्राेवर्सी में फंस गए थे। इन दाेनों के खिलाफ पुलिस केस दर्ज हुए, कोर्ट ने भी फटकार लगाई। बाद में दोनों ने अपनी बातों के लिए माफी मांगी थी।