फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ranneeti- Balakot and Beyond: Jimmy Shergill talks about challenges he faced in upcoming series

Jimmy Shergill: 'रणनीति: बालाकोट एंड बियॉन्ड' में किन चुनौतियों से जूझे जिमी शेरगिल? अभिनेता ने किया खुलासा

Tue, 23 Apr 2024 05:57 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 23 Apr 2024 05:57 PM IST
सार

'रणनीति: बालाकोट एंड बियॉन्ड' पुलवामा आतंकी घटना के बाद भारतीय वायुसेना की जवाबी कारवाई पर आधारित शो है। इसमें जिमी शेरगिल, लारा दत्ता, आशुतोष राणा और आशीष विद्यार्थी समेत कई दिग्गज कलाकार स्क्रीन पर एक साथ नजर आने वाले हैं।

विज्ञापन
Ranneeti- Balakot and Beyond: Jimmy Shergill talks about challenges he faced in upcoming series
Jimmy Shergill - फोटो : इंस्टाग्राम-@ jimmysheirgill

विस्तार

अभिनेता जिमी शेरगिल अपनी आगामी वेब सीरीज के लिए सुर्खियों में हैं। उनकी आगामी सीरीज 'रणनीति: बालाकोट एंड बियॉन्ड' पुलवामा में हुए आतंकी घटना के परिणाम और उसके बाद भारतीय वायुसेना की जवाबी कारवाई पर आधारित है। हाल में ही न्यूज एजेंसी एएनआई को दिए इंटरव्यू में जिमी शेरगिल ने इस सीरीज को अदा करते वक्त आई चुनौतियों का जिक्र किया। अभिनेता ने बताया कि उन्होंने अपनी जिम्मेदारी किस तरह निभाई।

विज्ञापन


किरदार की चुनौती पर बोले जिमी
26 फरवरी 2019 को बालाकोट में भारतीय वायुसेना ने घुसकर आतंकियों का खात्मा किया था। यह पुलवामा में हुए आतंकी घटना के बाद भारत की जवाबी कारवाई थी। संतोष सिंह द्वारा निर्देशित यह सीरीज बालाकोट में भारतीय वायुसेना द्वारा किए गए जवाबी कारवाई के इर्द-गिर्द है। इस दौरान हुए घटनाक्रमों को यह सीरीज दर्शकों तक पहुंचाएगी। एएनआई को दिए एक इंटरव्यू के मुताबिक, जिमी शेरगिल ने कहा कि इस सीरीज के जरिए वायुसेना के जवानों के साहसिक कार्यों को जनता के सामने लाया जाएगा। उन्होंने कहा, 'हमारे जवान हमारी सुरक्षा के लिए काफी कुछ करते हैं। इनका चेहरा या इनका नाम कुछ भी बाहर नहीं आता। ऐसे में इस पर सीरीज बनाकर लोगों तक पहुंचा पाना एक बड़ी चुनौती है'।  
विज्ञापन

Bhojpuri Actors Real Name: भोजपुरी सितारों ने शोहरत पाने के लिए बदले अपने नाम, फिर चमकी ऐसी किस्मत...
विज्ञापन
विज्ञापन


सीरीज में नजर आएंगे ये सितारे
इस सीरीज में जिमी के साथ कई और अन्य जाने-माने कलाकार काम कर रहे हैं। लारा दत्ता, आशुतोष राणा और आशीष विद्यार्थी समेत अन्य कलाकार इसमें अभिनय करते नजर आएंगे। मशहूर अभिनेत्री लारा दत्ता एक बार फिर से ओटीटी पर धमाल मचाने आ रही हैं। उन्होंने सीरीज के बारे में जानकारी देते हुए कहा, 'ये सीरीज सच्ची घटनाओं पर आधारित है, जिसने कई मायनों में भारत के लिए इतिहास बदल दिया'।
JP Dutta: 'बॉर्डर 2' की अफवाहों के बीच ओटीटी डेब्यू को तैयार जेपी दत्ता! प्रोजेक्ट पर आया बड़ा अपडेट

जियो सिनेमा पर होगी रिलीज
यह सीरीज 25 अप्रैल को जियो सिनेमा पर रिलीज की जाएगी। इसमें भारतीय वायुसेना का साहस और पराक्रम देखने को मिलेगा। इसका निर्माण स्फीयरऑरिजिन्स मल्टीविजन प्राइवेट लिमिटेड के संजय वाधवा और कोमल संजय डब्ल्यू ने किया है।
Usha Uthup: पद्म भूषण पाकर भावुक हुईं उषा उत्थुप, बोलीं- हम जैसे सामान्य लोगों के लिए ये सौभाग्य की बात है

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed