फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Randhir Kapoor Birthday special know the unknown facts about raj kapoor son love life and filmy career

Randhir Kapoor Birthday: कम फिल्में करने के बाद भी लोकप्रिय रहे रणधीर कपूर, पिता की फिल्म से किया था डेब्यू

Thu, 15 Feb 2024 07:39 AM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: यशी पाल Updated Thu, 15 Feb 2024 07:39 AM IST
सार

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता रणधीर कपूर आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। तो आइए जानते हैं रणधीर कपूर के जन्मदिन पर उनसे जुड़ी कुछ खास बाते...
 

विज्ञापन
Randhir Kapoor Birthday special know the unknown facts about raj kapoor son love life and filmy career
रणधीर कपूर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता रणधीर कपूर आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। राज कपूर के बड़े बेटे रणधीर कपूर का जन्म 15 फरवरी 1947 को मुंबई में हुआ था। रणधीर कपूर ने एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। सत्तर और अस्सी के दशक में धूम मचाने वाले रणधीर कपूर कम ही फिल्मों में नजर आए हैं। कम फिल्मों में अभिनय करने के बावजूद भी अपने गुड लुक्स की वजह से वे फैंस के पसंदीदा रहे हैं। उनके करीबी उन्हें प्यार से डब्बू कह कर पुकारते हैं।अभिनेता अब लाइमलाइट से दूर ही रहते हैं। तो आइए जानते हैं रणधीर कपूर के जन्मदिन पर उनसे जुड़ी कुछ खास बाते...
विज्ञापन


बाल कलाकार के रूप में किया डेब्यू 
रणधीर कपूर ने अभिनेत्री बबिता से शादी की है। रणधीर और बबिता की दो बेटियां करीना कपूर और करिश्मा कपूर हैं। पृथ्वीराज कपूर के पोते और राज कपूर के बेटे रणधीर कपूर ने बॉलीवुड में बतौर बाल कलाकार डेब्यू किया था। राज कपूर फिल्म 'श्री 420' में रणधीर चाइल्ड एक्टर के तौर पर नजर आए थे। साल 1971 में आई फिल्म 'कल आज और कल' से उन्होंने बड़े पर्दे पर मुख्य अभिनेता एंट्री की थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Kerala Crime Files Season 2: 'केरला क्राइम फाइल्स' सीजन दो का धांसू पोस्टर हुआ रिलीज, इस दिन होगी स्ट्रीम
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे शुरू हुई रणधीर-बबीता की प्रेम कहानी 
रणधीर और बबिता की मुलाकात फिल्म 'संगम' के सेट हुई थी। अभिनेता अपने पिता राज कपूर के साथ 'संगम' के सेट पर गए थे। वहां बबीता भी मौजूद थीं। रणधीर की नजर बबीता पर पड़ी तो वह उन्हें देखते ही रह गए। दोनों पहली नजर में ही एक-दूसरे को दिल दे बैठे थे। इसके बाद गुपचुप मिलने का सिलसिला शुरू हुआ। इसके बाद दोनों ने साथ में पहली फिल्म 'कल आज और कल' की। पहली फिल्म के बाद से ही दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया था। रणधीर पंजाबी थे, तो वहीं बबीता सिंधी परिवार से ताल्लुक रखती थीं। दोनों ने जब शादी के लिए परिवार में बात की तो सभी उनके खिलाफ हो गए थे। परिवार के खिलाफ होने के बावजूद रणधीर और बबीता का प्यार चलता रहा और दोनों ने दोनों ने साल 1971 में शादी कर ली थी। 

रणधीर कपूर की फिल्में
रणधीर कपूर की फिल्मों की बात करें तो, वे कम ही फिल्मों में नजर आए हैं। कम फिल्मों में अभिनय करने के बावजूद भी अपने गुड लुक्स की वजह से वे फैंस के पसंदीदा रहे हैं। उन्होंने 'कल आज और कल', 'जवानी दिवानी', 'रामपुर का लक्ष्मण', 'हमराही', 'पोंगा पंडित', 'मामा भांजा', 'कस्मे वादे', 'रमैया वस्तावैय्या' और 'हाउसफुल' जैसी फिल्में कीं। रणधीर आखिरी बार 2014 में आई फिल्म 'सुपर नानी', 'देसी मैजिक' में नजर आए थे। 

यह भी पढ़ें: West Bengal: बीजेपी की तारीफ वाला नाटक दिखाने पर भड़की पश्चिम बंगाल सरकार, ऐसे प्रस्तावों को करेंगे अस्वीकार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed