Randeep Hooda: 'जाट' में जबरदस्त एक्टिंग के लिए पत्नी ने की रणदीप हुड्डा की तारीफ, लिखी ये बात
Randeep Hooda In Jaat: एक्टर रणदीप हुड्डा ने 'जाट' फिल्म के पर्दे के पीछे के दृश्य शेयर किए हैं। इस पर कई यूजर कमेंट कर रहे हैं। इस पर रणदीप की पत्नी ने भी कमेंट किया है।
विस्तार
विज्ञापन
विज्ञापन विज्ञापन
हाल ही में रणदीप हुड्डा ने सोशल मीडिया पर फिल्म 'जाट' में शूटिंग करते हुए अपने कुछ सीन की वीडियो शेयर की है। फैंस ये वीडियो देखकर रणदीप हुड्डा की तारीफ कर रहे हैं। वीडियो में विलेन के रूप में रणदीप काफी दमदार दिखे हैं। उन्होंने वीडियो के जरिए दिखाया है कि उन्होंने फिल्म बनाने में कितनी मेहनत की है। पोस्ट को शेयर करते हुए रणदीप ने लिखा 'सिर्फ एक अदाकार नहीं, एक पूरा तूफान'।
इस पोस्ट पर रणदीप हुड्डा की पत्नी लिन लैशराम ने भी प्रतिक्रिया दी है। अपने पति के ट्रांसफॉर्मेशन पर लिन ने कमेंट किया है। उन्होंने लिखा 'गर्म लहर'। उन्होंने पोस्ट में आग और दिल वाला इमोजी कमेंट किया है। सिर्फ उन्होंने ही नहीं रणदीप हुड्डा के फैंस ने भी फिल्म में उनकी अदाकारी की तारीफ की है।
Apoorva Mukhija: 'इंडियाज गॉट लैटेंट' विवाद के बाद खूब रोई थीं अपूर्वा मखीजा, कहा- मुझसे गलती हो गई
एक यूजर ने लिखा 'भाई हीरो से ज्यादा छा गए।' एक दूसरे यूजर ने लिखा है 'अमरीश पुरी के बाद आपकी विलेन एक्टिंग अच्छी लगी।' एक और फैन ने लिखा है 'काले कपड़ों में आप जिस तरह से देख रहे थे वह जबरदस्त था।'
Sufi Songs: मशहूर शायरों ने लिखे ये सूफी गाने, बॉलीवुड में मची इनकी धूम
रणदीप हुड्डा ने फिल्म की जो वीडियो शेयर की है उसमें देखा जा सकता है कि वह एक घायल व्यक्ति के पास बैठे सिगरेट पी रहे हैं। एक सीन में रणदीप हुड्डा अपनी लुंगी चढ़ाते हुए दिखाई देते हैं। एक सीन में वह काफी गुस्से में हैं और भारी सामान को पीछे ढकेल रहे हैं। एक और सीन में सनी देओल और रणदीप अपने बाइसेप्स दिखाते नजर आ रहे हैं।