फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   I Cried A Lot After Indias Got Latent Controversy says Apoorva Mukhija

Apoorva Mukhija: 'इंडियाज गॉट लैटेंट' विवाद पर अपूर्वा मुखीजा ने कहा- गलती हो गई, यूजर बोले- विक्टिम कार्ड

Tue, 29 Apr 2025 11:29 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Tue, 29 Apr 2025 11:29 AM IST
सार

Apoorva Mukhija on India's Got Latent: कंटेंट क्रिएटर अपूर्वा मखीजा का नाम 'इंडियाज गॉट लैटेंट' विवाद में सामने आया था। इससे उन्हें काफी परेशानी हुई थी। विवाद के दौरान उनके दिन कैसे गुजरे थे इस पर उन्होंने अब बात की है।

विज्ञापन
I Cried A Lot After Indias Got Latent Controversy says Apoorva Mukhija
अपूर्वा मखीजा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इस साल के शुरूआत में इंडियाज गॉट लैटेंट विवाद में रणवीर अल्लाहबादिया और समय रैना के अलावा कंटेट क्रिएटर अपूर्वा मखीजा का नाम भी आया था। इन लोगों के खिलाफ शिकायत भी दर्ज हुई थी। विवाद के बाद अपूर्वा मखीजा ने एक वीडियो जारी कर कहा था कि इस मामले के बाद उनके परिवार को काफी अपमानित किया गया था। कई महीनों के बाद अब अपूर्वा मखीजा पैपराजी से मुखातिब हुईं और उन्होंने केस के दौरान हुई दिक्कतों के बारे में बताया है। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)



 
Trending Videos

बहुत रोईं थीं अपूर्वा मखीजा
एक पैपराजी ने अपूर्वा मखीजा से कहा कि वह अपने फैंस के लिए एक मैसेज दें कि वह अपने बुरे दिनों में खुद को कैसे मजबूत रख सकते हैं। इस पर जवाब देते हुए कंटेट क्रिएटर अपूर्वा मखीजा ने कहा 'यार मैं तो बहुत ज्यादा रोई थी। मैं कहूंगी कि सब लोग बस थोड़ा-थोड़ा रो लो। आपके पास बस अच्छे दोस्त हों, अच्छे लोग हों, तो सब कुछ ठीक हो जाता है।'
Sufi Songs: मशहूर शायरों ने लिखे ये सूफी गाने, बॉलीवुड में मची इनकी धूम

अपूर्वा मखीजा से हुई गलती
अपूर्वा मखीजा से जब एक फोटोग्राफर ने पूछा कि क्या आप दोषी थीं? उन्होंने अनोखे अंदाज में कहा 'सर कैसे-कैसे सवाल पूछ रहे हो, सच तो मैं बोल ही नहीं सकती। मुझसे गलती हो गई, मुझे माफ कर दो।'
अपूर्वा का अजीब बयान सुनकर पैपराजी ने कहा कि 'मेहनत करो, काम करो नाम करो'। इस पर अपूर्वा ने कहा 'हां हां गाली गलौज बिल्कुल नहीं करनी चाहिए, कोई मत किया करो।'

लोगों ने किए कमेंट
पैपराजी ने उनसे पूछा 'निगेटिविटी को आप कैसे देखती हो?' इस पर अपूर्वा ने कहा 'सर इतनी डीप तो मैं हूं नहीं। इतना तो मैंने सोचा ही नहीं किसी निगेटिविटी के बारे में। ठीक है यार अब जो हो गया वो हो गया।'
एक यूजर ने अपूर्वा के बयान पर कहा 'विक्टिम कार्ड; हमदर्दी चाहिए तो रो दो।' एक दूसरे यूजर ने लिखा है 'अपूर्वा के अंदर की आवाज कह रही है कि जल्दी निकलो यहां से।' एक दूसरे यूजर ने कहा है 'क्यूं गाली नहीं देगी अब?'

क्या है इंडियाज गॉट लैटेंट विवाद?
आपको बता दें कि कॉमेडियन रणवीर अल्लाहबादिया ने 'इंडियाज गॉट लैटेंट' शो में एक कंटेस्टेंट से उसके मां-बाप के बारे में भद्दे सवाल पूछे थे। इसके बाद ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इस वीडियो पर लोगों ने नाराजगी जताई थी। इसके बाद शो में मौजूद लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया था। जिन लोगों के खिलाफ केस किया गया था, उसमें अपूर्वा मखीजा भी शामिल थीं। 
Shah Rukh Khan: जब शाहरुख खान ने बताया था जवान बने रहने का राज, कहा- मैं खुद को रोकता नहीं...

क्या बोलीं अपूर्वा मखीजा
केस में नाम आने पर अपूर्वा मखीजा ने कहा 'हर दिन जब मैं उठती थी, तो कुछ नया होता था। हर दिन नई खबर सामने आती थी। मैं डरी हुई थी, इसलिए सो नहीं पा रही थी। मेरे दोस्त मुझसे कहते थे कि सब ठीक हो जाएगा। वे सभी महान लोग हैं। मुझे भी लगता था कि सब ठीक हो जाएगा। मैं खुश हूं कि मेरे पास अच्छे दोस्त हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed