Ranbir Kapoor: अभिनेता से एंटरप्रेन्योर बने रणबीर कपूर, जन्मदिन के मौके पर मां नीतू कपूर ने किया एलान
नीतू सिंह ने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो साझा किया है। इसके साथ बताया है कि रणबीर कपूर ने अपना ब्रांड लॉन्च किया है।
विस्तार
रणबीर कपूर ने अभिनय की दुनिया में अपना खूब जलवा बिखेरा है। बीते वर्ष फिल्म 'एनिमल' के बाद तो उनके सितारे बुलंदी पर हैं। आने वाले वक्त में उनके पास कई दिलचस्प प्रोजेक्ट्स हैं। इस बीच अभिनय के साथ उन्होंने एंटरप्रेन्योर की दुनिया में भी कदम रख दिए हैं। आज शनिवार को उनके जन्मदिन के मौके पर नीतू सिंह ने एक पोस्ट साझा कर इसका एलान किया है।
Ananya Panday: 'कंट्रोल' देखने के बाद ऐसी थी अनन्या के घरवालों की प्रतिक्रिया, अभिनेत्री ने किया खुलासा
नीतू सिंह ने साझा किया पोस्ट
नीतू सिंह ने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो साझा किया है। इसके साथ बताया है कि रणबीर कपूर ने अपना ब्रांड लॉन्च किया है। उन्होंने पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा है, 'बेटा, भाई, पति, पिता और अब एक संस्थापक। जन्मदिन मुबारक हो रणबीर'। इसके साथ उन्होंने रणबीर के ब्रांड का नाम उजागर किया है और लिखा है, 'उम्मीद है कि इस ब्रांड का जन्म जन्मदिन के इस मौके को और भी खास बना देगा'।
फैंस ने दीं आरके को शुभकामनाएं
नीतू सिंह ने आगे लिखा है, 'तुम्हारी बतौर एंटरप्रेन्योर इस सफर यात्रा को देखने का बेसब्री से इंतजार है। मेरा आशीर्वाद और प्यार तुम्हारे साथ है'। नीतू सिंह के इस पोस्ट पर तमाम सितारों के कमेंट और रहे हैं। साथ ही आरके के फैंस भी नीतू सिंह के पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए रणबीर कपूर को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं।
KKK14: 'खतरों के खिलाड़ी' बनने की दौड़ में इन प्रतिभागियों के बीच होगा मुकाबला, विजेता को मिलेगा लाखों का इनाम
यूजर्स बोले- अगली फिल्म का इंतजार
नेटिजन्स नई शुरुआत के लिए भी अभिनेता को बधाईयां दे रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि रणबीर ने क्लोदिंग ब्रांड शुरू किया है। पोस्ट में एक एक्टर ने लिखा है, 'बॉलीवुड के शानदार एक्टर को 42वां जन्मदिन मुबारक हो। आप आज भी 32 के लगते हो। ईश्वर तुम्हारी रक्षा करें'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'अब आपकी अगली फिल्म का इंतजार है।'
Devara Part 1 Hindi Collection: ‘देवरा’ हिंदी से पूरी न हो सकीं उम्मीदें, ‘RRR’ के मुकाबले बस इतना रहा कलेक्शन