KKK14: 'खतरों के खिलाड़ी' बनने की दौड़ में इन प्रतिभागियों के बीच होगा मुकाबला, विजेता को मिलेगा लाखों का इनाम
'खतरों के खिलाड़ी सीजन 14' के फाइनल एपिसोड और विजेता के नाम को लेकर दर्शक काफी चर्चा कर रहे हैं। इस शो में टॉप 5 फाइनलिस्ट को दी जाने वाली प्राइज मनी के नाम को लेकर चर्चा हो रही है। आइए आपको बताते हैं कब और कहां देख सकते हैं ये शो।
विस्तार
'खतरों के खिलाड़ी सीजन 14' के रोमानिया में शूट हुए शो में कुल 12 प्रतिभागियों ने भाग लिया था। इस शो में फाइनल तक का सफर तय करने वाले खिलाड़ियों में 5 खिलाड़ी शामिल हैं। टॉप फाइनलिस्ट में अभिषेक कुमार, कृष्णा श्रॉफ, शालीन भनोट, करणवीर मेहरा, गश्मीर महाजनी शामिल हैं। खबरों की मानें तो फाइनलिस्ट के लिए करणवीर मेहरा के नाम को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। दावा किया जा रहा है कि शो के विनर के करणवीर मेहरा हैं। हालांकि, इस नाम को लेकर मेकर्स की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
रिएलिटी शो में खिलाड़ियों की जीत से ज्यादा उनको मिलने वाले प्राइजमनी पर सभी की नजर रहती है। शो में जीतने वाले खिलाड़ी के लिए मेकर्स ने 20 लाख रुपये नकद और लग्जरी ब्लैक कार और चमचाती ट्रॉफी भी दी जाएगी। ये शो 29 सितंबर को रविवार रात 9 बजे कलर्स पर प्रसारित किया जाएगा। ओटीटी चैनल पर भी इसका लाइव प्रसारण दर्शक देख सकते हैं। फाइनल एपिसोड में आलिया भट्ट और वेदांग रैना अपनी आगामी फिल्म जिगरा को प्रमोट करते नजर आएंगे।