फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ranbir Kapoor rockstar avatar in Animal entry scene has a connection with King of Pop Michael Jackson know mor

Ranbir Kapoor: 'एनिमल' में रणबीर का लुक इस स्टार से किया था कॉपी, रणविजय के रोल में दिखा किंग ऑफ पॉप का टशन

Fri, 31 May 2024 04:36 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Fri, 31 May 2024 04:36 PM IST
सार

रणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'एनिमल' को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। इस फिल्म में रणबीर ने रणविजय के किरदार को बखूबी निभाया। इस फिल्म में उनके लुक को सभी ने पसंद किया। लेकिन क्या आपको पता है कि रणबीर का यह स्टाइलिश लुक किस हॉलीवुड स्टार की कॉपी है।

विज्ञापन
Ranbir Kapoor rockstar avatar in Animal entry scene has a connection with King of Pop Michael Jackson know mor
रणबीर कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@aalimhakim

विस्तार

संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए करीब काफी समय बीत चुका है। 1 दिसंबर 2023 को रिलीज हुई फिल्म 'एनिमल' में रणबीर कपूर के दमदार अभिनय के साथ ही उनका नया लुक भी सभी को पसंद आया। फिल्म में रणबीर कपूर, बॉबी देओल, रश्मिका मंदाना ने अहम भूमिका निभाई है। फिल्म में रणबीर का लुक चर्चा का विषय बन चुका है।
विज्ञापन


आलिम हकीम का दावा
प्रसिद्ध सेलिब्रिटी हेयर स्टाइलिस्ट आलिम हकीम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर रणबीर कपूर की कुछ तस्वीरें साझा की हैं। उन्होंने इन फोटोज को साझा करते हुए इस बात का खुलासा किया है कि फिल्म 'एनिमल' में रणविजय (रणबीर कपूर) की हेयर स्टाइल के लिए हॉलीवुड पॉप स्टार माइकल जैक्सन के लुक को कॉपी किया गया था। हेयर स्टाइलिस्ट आलिम हकीम ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में जो तस्वीरें साझा की हैं उनमें रणबीर के बड़े बाल और चेहरे पर फ्लिक्स नजर आ रहे हैं। हेयर स्टाइलिस्ट आलिम हकीम ने इन फोटोज के साथ कैप्शन में लिखा, ''रणबीर कपूर का ये रूप जवान रणविजय के रूप में, उनका (रणबीर) केयर फ्री लुक फिल्म 'एनिमल' से''
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Aalim Hakim (@aalimhakim)



फिल्म में रणवीर का लुक
हेयर स्टाइलिस्ट आलिम हकीम ने कहा कि वह लीजेंडरी ग्लोबल सेंसेशन माइकल जैक्सन के बहुत बड़े फैन हैं। उनके जैसा लुक लाना उनके लिए सौभाग्य की बात है। फिल्म 'एनिमल' में रणबीर कपूर ने रणविजय का किरदार निभाया है। फिल्म की शुरुआत में रणविजय का लुक ढीली चोटी और चेहरे पर बालों की लटों के साथ शुरु होता है, जो देखने में एकदम केयर फ्री नजर आता है।


इसके आगे हेयर स्टाइलिस्ट आलिम हकीम ने लिखा, ''निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा ने बताया था कि उन्हें फिल्म में रणबीर का एक ऐसा रॉकस्टार लुक चाहिए, जिसे इससे पहले किसी ने ना देखा हो। संदीप सर ने मुझे बताया था कि रणविजय हॉलीवुड पॉप स्टार माइकल जैक्शन का बहुत बड़ा फैन है। अगर आपने फिल्म देखी है तो आपको पता होगा कि जब रणवीर फिल्म के आखरी दृश्य में अनिल कपूर (फिल्म में रणविजय के पिता का रोल निभाया है) से कहता है कि पापा पापा मुझे 'एमजे' यानी माइकल जैक्सन के कॉन्सर्ट में जाना है। यह सीन मेरे पसंदीदा सीन में से एक है।''
Bad Cop Teaser: 'बैड कॉप' का टीजर हुआ जारी, अनुराग कश्यप-गुलशन देवैया का खतरनाक अंदाज, 'क' से क्या होता है?
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed