{"_id":"6862ace90258666bfb0019c6","slug":"ranbir-kapoor-movie-ramayana-movie-first-look-release-date-starcast-and-partwise-schedule-2025-06-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ramayana First Look: इस दिन सामने आएगी 'रामायण' की पहली झलक, रणबीर-साई और यश निभा रहे अहम किरदार","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Ramayana First Look: इस दिन सामने आएगी 'रामायण' की पहली झलक, रणबीर-साई और यश निभा रहे अहम किरदार
Mon, 30 Jun 2025 08:57 PM IST
हिमांशु सोनी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हिमांशु सोनी
Updated Mon, 30 Jun 2025 08:57 PM IST
सार
Ranbir Kapoor Movie Ramayana: रणबीर कपूर की मच अवेटेड फिल्म रामायण को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ गया है। फिल्म की पहली झलक अब फैंस के सामने जल्द ही आने वाली है।
विज्ञापन
रामायण
- फोटो : IMDb
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय सिनेमा का अब तक का सबसे महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट मानी जा रही फिल्म 'रामायण' को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। निर्माता नमित मल्होत्रा और निर्देशक नितेश तिवारी की इस फिल्म की पहली झलक 3 जुलाई 2025 को देश के 9 प्रमुख शहरों- मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु, चेन्नई, अहमदाबाद, हैदराबाद, कोलकाता, पुणे और कोच्चि में एक साथ लॉन्च की जाएगी।
विज्ञापन
दो भागों में रिलीज होगी फिल्म
'रामायण: द इंट्रोडक्शन' नाम से तैयार किए गए इस प्रोमो वीडियो के जरिए दर्शकों को पहली बार इस भव्य पौराणिक कथा की झलक देखने को मिलेगी। ये फिल्म दो भागों में सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी, जिनमें पहला भाग दिवाली 2026 में और दूसरा भाग दिवाली 2027 में आएगा।
विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: Kannappa Box Office Collection: चौथे दिन धड़ाम हुई विष्णु मांचू की फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर गिरी औंधे मुंह
विज्ञापन
फिल्म की तकनीकी टीम
फिल्म का निर्माण प्राइम फोकस स्टूडियोज और DNEG द्वारा किया जा रहा है। गौरतलब है कि DNEG वह स्टूडियो है जिसे अब तक 8 ऑस्कर अवॉर्ड्स मिल चुके हैं। इसके अलावा फिल्म को यश की कंपनी Monster Mind Creations के सहयोग से भी तैयार किया जा रहा है।
फिल्म की स्टारकास्ट
जहां तक स्टारकास्ट की बात है, रामायण में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका में नजर आएंगे, जबकि साई पल्लवी माता सीता की भूमिका निभाएंगी। यश को रावण की दमदार भूमिका में देखा जाएगा। इसके अलावा भी फिल्म में कई बड़े कलाकारों की मौजूदगी की चर्चा है, जो इसे भारत की सबसे बड़ी पैन-इंडिया फिल्म बनने की दिशा में ले जा रही है।