फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ranbir Kapoor and Malaika Arora reached pandal for Ganesh Darshan on Ganesh Chaturthi

Ranbir Kapoor Malaika Arora: भगवान गणेश का आशीर्वाद लेने पहुंचे रणबीर-मलाइका, फैंस के साथ ली सेल्फी

Thu, 04 Sep 2025 08:23 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Thu, 04 Sep 2025 08:23 PM IST
सार

Ranbir Kapoor Malaika Arora On Ganesh Chaturthi: रणबीर कपूर और मलाइका अरोड़ा भगवान गणेश के दर्शन के लिए पहुंचे हैं। सोशल मीडिया पर उनके वीडियो वायरल हो रहे हैं।

विज्ञापन
Ranbir Kapoor and Malaika Arora reached pandal for Ganesh Darshan on Ganesh Chaturthi
रणबीर कपूर, मलाइका अरोड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम- @tahirjasus

विस्तार

कई बॉलीवुड सितारे इन दिनों गणेश चतुर्थी का उत्सव मना रहे हैं। वह पंडालों में जा कर भगवान गणेश का आशीर्वाद ले रहे हैं। अभिनेता रणबीर कपूर भी आशीर्वाद लेने के लिए एक पंडाल में पहुंचे। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में देखा जा सकता है कि रणबीर कपूर एक पंडाल में पहुंचे।
विज्ञापन

रणबीर कपूर ने भगवान गणेश के दर्शन किए
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि रणबीर कपूर एक पंडाल में पहुंचे हैं। उन्होंने भगवान गणेश के चरण स्पर्श किए और आशीर्वाद लिया। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वायरल वीडियो पर कई यूजर्स ने कमेंट किए हैं। एक यूजर ने लिखा है 'आलिया के पति देव और राहा के पापा।' एक दूसरे यूजर ने उन्हें 'हैंडसम मैन' कहा है।

View this post on Instagram

A post shared by TAHIR JASUS007 (@tahirjasus)


विज्ञापन
विज्ञापन

मलाइका अरोड़ा ने फैंस के साथ ली सेल्फी
अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा भी भगवान गणेश के दर्शन के लिए एक पंडाल में पहुंचीं और आशीर्वाद लिया। यहां उन्होंने फैंस के साथ सेल्फी ली। मलाइका अरोड़ा का यह वीडियो वायरल हो गया है। फैंस इस पर कमेंट कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा है 'मलाइका का यह लुक बहुत अच्छा है।' एक और यूजर ने लिखा है 'मैडम आपका चेहरा बहुत खूबसूरत है।' 

View this post on Instagram

A post shared by TAHIR JASUS007 (@tahirjasus)




विज्ञापन

रणबीर कपूर का काम
आपको बता दें कि रणबीर कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'रामायण' को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम का किरदार निभाएंगे। साई पल्लवी मां सीता के रूप में नजर आएंगी। सनी देओल हनुमान के अवतार में नजर आएंगे। यश रावण की भूमिका में नजर आएंगे। रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका में होंगे। यह फिल्म दो भागों में रिलीज होगी। पहला भाग दिवाली 2026 पर और दूसरा भाग दिवाली 2027 में रिलीज होगा।

मलाइका अरोड़ा का काम
मलाइका अरोड़ा इसी साल रिलीज हुई फिल्म 'थामा' में नजर आईं थीं। इससे पहले वह साल 2024 में रिलीज हुई मराठी फिल्म 'येक नंबर' के एक गाने में नजर आईं थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed