Rana Naidu Season 2 X Review: बदला और संघर्ष की कहानी बयां करता है यह सीजन, यूजर्स ने दिया मिला-जुला रिएक्शन
Rana Naidu Season 2 X Review: साउथ सुपरस्टार राणा दग्गुबाती की बहुप्रतीक्षित सीरीज 'राणा नायडू' का सीजन 2 आज शुक्रवार को रिलीज हो चुका है। इस पर यूजर्स के एक्स पर रिएक्शंस आ रहे हैं।
विस्तार
अभिनेता राणा दग्गुबाती की बहुचर्चित क्राइम-एक्शन वेब सीरीज 'राणा नायडू' का सीजन 2 आज 13 जून को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुका है। करण अंशुमन और सुपर्ण एस वर्मा द्वारा निर्देशित इस दूसरे सीजन में राणा दग्गुबाती के अलावा अर्जुन रामपाल, कृति खरबंदा और डिनो मोरिया जैसे कलाकार मौजूद हैं। इस सीजन में अभिनेता बदला लेने के मूड में दिख रहे हैं। इस नए सीजन की कहानी देख यूजर्स एक्स पर प्रतिक्रियाएं दे रही हैं। आइए देखते हैं उन्होंने क्या कहा।
राणा नायडू सीजन 2 को लेकर यूजर्स की प्रतिक्रियाएं
साउथ एक्टर राणा दग्गुबाती अभिनीत 'राणा नायडू' सीजन 2 के रिलीज होते ही यूजर्स द्वारा एक्स पर प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कुछ इसे शानदार बता रहे हैं, तो कुछ इसे औसत सीजन बता रहे हैं।
#VictoryVenkatesh & #Rana #RanaNaiduSeason2 WebSeries Streaming Now In @NetflixIndia 🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥 pic.twitter.com/ncTFIyVNFP
विज्ञापन विज्ञापन— Ravi Venky-Trivikram 😍😍😍😍 (@ravi_die) June 13, 2025
Your favourite fixer is back, and this time—it’s personal.#RanaNaidu Season 2 is now on Netflix. Watch it. Love it. Lose your mind pic.twitter.com/qbc4ih76Fq
— Vamsi Kaka (@vamsikaka) June 13, 2025
Rana naidu 1 is my fav series
— Interstellar🚩 (@alpha_JaSh) June 13, 2025
Chudam 2 ela undho 🤌🏼#RanaNaidu pic.twitter.com/vr8BJs5ED6
The Naidus aren’t done yet.#RanaNaidu Season 2 is OUT NOW on Netflix.
— Sai Satish (@PROSaiSatish) June 13, 2025
Brace for drama, action & a brand new rival. pic.twitter.com/hhtt4uVuka
क्या है इसकी कहानी?
यह दूसरा सीजन एक्शन से भरपूर है। इसमें राणा एक आखिरी मिशन के साथ अपने अतीत से आगे बढ़ने की कोशिश करता है, लेकिन नए खतरे उसके सामने आते हैं, जिसमें अर्जुन रामपाल द्वारा निभाया गया एक शक्तिशाली विलेन भी शामिल है। यह सीजन बदला, सत्ता संघर्ष और भावनात्मक ड्रामा से भरा हुआ है।
यह खबर भी पढ़ें: Rana Naidu Season 2 Review: बासी कढ़ी में उबाल लाने की नेटफ्लिक्स की नई कोशिश, दग्गूबाती की शोहरत का इम्तिहान
राणा नायडू के दूसरे सीजन के बारे में
राणा नायडू के दूसरे सीजन में राणा दग्गूबाती के अलावा वेंकटेश, अर्जुन रामपाल, कृति खरबंदा, सुरवीन चावला, राजेश जैस, डीनो मोरिया आदि शामिल हैं। आपको बताते चलें कि इस सीरीज के साथ कृति खरबंदा ने ओटीटी पर डेब्यू किया है। सुंदर आरोन द्वारा निर्मित इस सीजन की कहानी करण अंशुमन ने लिखी है।