{"_id":"663ef38bf9b560b6670bf017","slug":"rana-naidu-2-star-venkatesh-daggubati-new-film-with-anil-ravipudi-hunt-for-heroine-of-sankranthi-ki-vasthunnam-2024-05-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Venkatesh: वेंकटेश दग्गुबाती की अगली फिल्म के लिए दूसरी हीरोइन की तलाश जारी, कहानी और शीर्षक से भी उठा पर्दा!","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Venkatesh: वेंकटेश दग्गुबाती की अगली फिल्म के लिए दूसरी हीरोइन की तलाश जारी, कहानी और शीर्षक से भी उठा पर्दा!
Sat, 11 May 2024 09:57 AM IST
साक्षी
एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: साक्षी
Updated Sat, 11 May 2024 09:57 AM IST
सार
अभिनेता वेंकटेश दग्गुबाती एक बार फिर निर्देशक अनिल रविपुडी के साथ मिलकर करेंगे। 'एफ 2' और 'एफ 3' के बाद वेंकटेश और अनिल इस नई फिल्म के जरिए तीसरी बार साथ काम करेंगे।
विज्ञापन
वेंकटेश दग्गुबाती
- फोटो : इंस्टाग्राम: वेंकटेश दग्गुबाती
विस्तार
वेंकटेश दग्गुबाती की फिल्मों का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहता है। इन दिनों अभिनेता 'राणा नायडू 2' को लेकर चर्चा में हैं। वहीं, अब अभिनेता की नई फिल्म के बारे में भी कुछ नई जानकारियां सामने आई हैं। अभिनेता एक बार फिर सफल निर्देशक अनिल रविपुडी के साथ मिलकर करेंगे। 'एफ 2' और 'एफ 3' के बाद वेंकटेश और अनिल रविपुडी इस नई फिल्म के जरिए तीसरी बार साथ काम करेंगे। निर्माता फिल्म का नाम 'संक्रांति की वस्थुन्नम' रखने पर विचार कर रहे हैं। हालांकि, अभी इस शीर्षक की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
फिल्म की कहानी
वहीं, अब फिल्म के कलाकारों के बारे में भी दिलचस्प खुलासा हुआ है। साथ ही फिल्म की शूटिंग के बारे में भी जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म की शूटिंग जुलाई में शुरू होगी, जब अभिनेता 'राणा नायडू 2' के लिए अपने हिस्से का काम पूरा कर लेंगे। अनिल रविपुडी की फिल्म एक ट्रायंगल अपराध मनोरंजन फिल्म है होगी, एक पूर्व पुलिसकर्मी, उसकी पूर्व प्रेमिका और उसकी पत्नी के इर्द-गिर्द घूमती है।
विज्ञापन
Adah Sharma: ‘बस्तर’ और ‘द केरल स्टोरी’ जैसी फिल्मों से बनाई अलग पहचान, आज अदा हैं करोड़ों की मालकिन
विज्ञापन
दूसरी अभिनेत्री की तलाश में निर्देशक
फिल्म की कहानी तीन मुख्य किरदार के इर्द-गिर्द दिखाई जाएगी, ऐसे में यह साफ है कि फिल्म में वेंकटेश के साथ दो मुख्य नायिकाएं होगीं। ऐसे में निर्माता फिल्म के लिए अभिनेत्री की तलाश में जुटे हुए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार अभिनेत्री मीनाक्षी चौधरी दोनों में से एक महिला प्रधान भूमिका निभाएंगी। वहीं, अनिल रविपुडी फिलहाल दूसरी मुख्य महिला का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री की तलाश में व्यस्त हैं।
Sadashiv Amrapurkar: 'बॉलीवुड की महारानी' बन खूब छाए सदाशिव अमरापुरकर, इस अभिनेता के लिए बने 'लकी विलेन'
शीर्षक से भी उठेगा पर्दा
वेंकटेश के साथ किस अभिनेत्री को अदाकारी का जलवा बिखेरने का मौका मिलेगा, इस बात का खुलासा जल्द ही हो जाएगा। वहीं फैंस को भी इस बड़ी जानकारी का इंतजार है। एक बार कास्टिंग का काम पूरा हो जाने के प्रशंसकों को प्रमुख महिलाओं का किरदार निभाने वाली अभिनेत्रियों के बारे में आधिकारिक घोषणा मिल सकती है। फिल्म के निर्माता श्रीश हैं। फिल्म दिल राजू द्वारा प्रस्तुत है। फिल्म की धुनें भीम्स सेसिरोलियो देंगे। जल्द ही निर्माता फिल्म के आधिकारिक शीर्षक की भी घोषणा कर सकते हैं।
Sarfarosh 2: आमिर खान ने 'सरफरोश 2' पर कह दी बड़ी बात, डायरेक्टर जॉन मैथ्यू भी हैं फिल्म बनाने को तैयार