फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Rana Daggubati Video Interview Shukla paksh with Pankaj Shukla rana naidu 2 bahubali amar chitra katha

Rana Daggubati Video Interview: मेरी सोच हिंदी में नहीं है, मेरे सारे विचार अंग्रेजी में आते हैं..

Sun, 15 Jun 2025 08:13 AM IST
Pankaj Shukla पंकज शुक्ल
Updated Sun, 15 Jun 2025 08:13 AM IST
सार

Rana Daggubati Video Interview: हाल ही में साउथ सुपरस्टार राणा दग्गूबाती अपनी सीरीज 'राणा नायडू' के सीजन 2 से चर्चा में हैं। आइए सुनते हैं उनसे हुई खास बातचीत को।  

विज्ञापन
Rana Daggubati Video Interview Shukla paksh with Pankaj Shukla rana naidu 2 bahubali amar chitra katha
राणा दग्गूबाती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिल्म ‘दम मारो दम’ से हिंदी सिनेमा में डेब्यू करने वाले अभिनेता राणा दग्गूबाती ओटीटी पर फिर लौटे हैं अपने लोकप्रिय शो ‘राणा नायडू’ के दूसरे सीजन के साथ। सिनेमा में विजुअल इफेक्ट्स सुपरवाइजर के तौर पर काम शुरू करने वाले राणा ने भविष्य में फिल्म निर्देशन का विकल्प भी खुला रखा है। वह कहते भी हैं कि विजुअल इफेक्ट्स सुपरवाइजर के तौर पर 20 साल पहले सिनेमा में हुई उनकी शुरुआत यहां तक ले आएगी, इसकी उन्होंने कल्पना भी नहीं की थी। ‘अमर उजाला’ के सलाहकार संपादक पंकज शुक्ल ने की राणा दग्गूबाती से ये खास मुलाकात। इस इंटरव्यू में राणा के साथ निर्देशक करण अंशुमान और नेटफ्लिक्स इंडिया की सीरीज हेड तान्या बामी भी शामिल रहीं। पूरे इंटरव्यू का वीडियो इन सवालों और जवाबों के आखिर में है...

विज्ञापन


आपने हिंदी सिनेमा में रोहन सिप्पी निर्देशित फिल्म दम मारो दम से कोई डेढ़ दशक पहले डेब्यू किया, लेकिन बाहुबली में भल्लादेव के किरदार की लोकप्रियता ने सबको पीछे छोड़ दिया। ये किरदार कितना बड़ा पैमाना है, आपके किसी भी नए किरदार की लोकप्रियता का?
विज्ञापन

सर, मैं कंपेयर ही नहीं करता हूं उसके साथ, क्योंकि उसके बाद मैं कभी भी एक पीरियड फिल्म किया नहीं। मेरा मानना है कि जीवन में आपको कुछ ही किरदार ऐसे मिलते हैं जो वाकई में बहुत विशाल होंगे। और, सिर्फ भल्लालदेव ही नहीं, बल्कि ‘बाहुबली’ फिल्म ने ही समग्र रूप से न सिर्फ मेरी अभिनय यात्रा को बदल दिया बल्कि इसने भारतीय सिनेमा को देखने का नजरिया ही बदल डाला। भारत के साथ साथ पूरी दुनिया में दर्शकों का भारतीय सिनेमा को देखने का नजरिया इन दोनों फिल्मों ने बदला है और मेरे हिसाब से बदलाव का ये पल सबके लिए एक जैसा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिंदी आपकी बहुत अच्छी है, लेकिन आप बातचीत में अंग्रेजी को वरीयता देते हैं...
जी, दरअसल मेरी सोच हिंदी में नहीं है तो मुझे हिंदी बोलने के लिए बार बार अपने विचारों को अनुवाद की प्रक्रिया से गुजारना होता है। मेरे सारे विचार अंग्रेजी में आते हैं। उन्हें हिंदी में बोलने के लिए मुझे उनका अनुवाद करना होता है।

Rana Daggubati Video Interview Shukla paksh with Pankaj Shukla rana naidu 2 bahubali amar chitra katha
राणा दग्गूबाती - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

आपने अपनी फिल्मी यात्रा विजुअल इफेक्ट्स सुपरवाइजर के तौर पर आज से 20 साल पहले तब शुरू की जब इसका इतना हल्ला नहीं था, बाद में आप फिल्म निर्माता बने, वितरक बने, अमर चित्रकथा पर भी कुछ कर रहे हैं, ये कारोबारी कला आपके भीतर कहां से आई?
सर, मैं सबसे पहले एक एंटरटेनर हूं। दूसरों का मनोरंजन करता हूं। इसमें मुझे आनंद आता है। मैं लोगों का मनोरंजन करना पसंद करता हूं। मैं खुद के लिए भी मनोरंजन की तलाश में रहता हूं और मैं ये भी चाहता हूं कि लोग मेरे जरिये ज्यादा से ज्यादा मनोरंजन हासिल कर सकें। और, ये मेरे लिए शुरू से ऐसा ही रहा है। 

और, प्रयोगधर्मी भी आप हैं..?
मेरा शुरू से मानना रहा है कि मुझे लोगों का मनोरंजन करने के लिए नए-नए तरीके खोजते रहने होंगे। मैंने विजुअल इफेक्ट्स से जब शुरू किया तो मुझे लगता है कि वह समय से काफी पहले की बात थी। लेकिन, इसके बाद भी मैंने ‘बाहुबली’ की जो कि विजुअल इफेक्ट्स पर आधारित एक बड़ी फिल्म रही।

Rana Daggubati Video Interview Shukla paksh with Pankaj Shukla rana naidu 2 bahubali amar chitra katha
राणा दग्गूबाती - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

शौक बाकी है अभी आपका विजुअल इफेक्ट्स का? क्या बाहुबली की मेकिंग के दौरान आपने इसके निर्देशक एस एस राजामौली को इसे लेकर आपने कोई सुझाव दिए?
हां सर, शौक तो बाकी है। ‘बाहुबली’ की जहां तक बात है तो उस समय हम सब एक अलग ही मनोरंजन की खोज में थे। हम सब कुछ नया खोज रहे थे क्योंकि तब तक किसी ने विजुअल इफेक्ट्स को लेकर इतने विशाल स्तर पर काम किया नहीं था। तो, वह सब हमारे लिए एक खोज यात्रा जैसा ही रहा। फिल्म के पहले भाग में ये खोज कुछ ज्यादा ही तीव्र रही थी।

Rana Daggubati Video Interview Shukla paksh with Pankaj Shukla rana naidu 2 bahubali amar chitra katha
राणा दग्गूबाती - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इतना सब कुछ आपको फिल्म निर्माण क्षेत्र में आता है। परदे के पीछे भी और परदे पर भी तो क्या हम आपको भविष्य में फिल्म निर्देशन में भी हाथ आजमाते देख सकते हैं?
निर्देशन में मुझे जाना है कि नहीं, मुझे अभी कुछ पता नहीं है, सर। 20 साल पहले मुझे फिल्में सिर्फ पसंद आती है। फिर मैंने सिनेमा में विजुअल इफेक्ट्स सुपरवाइजर के तौर पर काम करना शुरू किया। उसके बाद मैं अभिनेता बना, फिर निर्माता बना, फिर फिल्म वितरक भी बना। मुझे लगता है सिनेमा मुझे इन सबके लिए चुनता रहा है और सिनेमा इस यात्रा में मुझे जहां भी ले जाएगा, मैं उसके लिए तैयार रहूंगा।

और, नेटफ्लिक्स जैसे ओटीटी पर नागा नायडू का किरदार करने के लिए आपने अपने चाचा वेंकटेश को कैसे मनाया?
उनका किरदार उनके इससे पहले किए सारे किरदारों से अलग था और मुझे लगता है कि इसी ने उनमें इस किरदार के लिए रुचि जगाई। नहीं तो, सामान्यतया जब भी एक ही परिवार के दो कलाकार किसी कहानी में आते हैं तो या तो बेटा, बाप को बचा रहा होता है या बाप, बेटे को बचा रहा होता है। पहले सीजन में हमने दो विपरीत ध्रुवों पर खड़े होकर अपना सफर शुरू किया और ये हम दोनो के लिए ही बहुत दिलचस्प रहा।

इंटरव्यू का वीडियो आप ये लिंक क्लिक करके देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed