Vettaiyan: राणा दग्गुबाती ने शुरू की रजनीकांत की 'वेट्टैयन' की शूटिंग, सेट से तस्वीर साझा कर दिया बड़ा अपडेट
राणा दग्गुबाती ने फिल्म 'वेट्टैयन' की शूटिंग शुरू कर दी है, जिसकी जानकारी उन्होंने खुद अपने फैंस के साथ साझा की।
विस्तार
साउथ सुपरस्टार रजनीकांत इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'वेट्टैयन' की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म में रजनीकांत के साथ कई मुख्य कलाकार हैं। 'वेट्टैयन' एक मल्टीस्टारर फिल्म है। इस फिल्म में अभिनेता राणा दग्गुबती भूमिका निभा रहे हैं। अब उन्होंने फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी है, जिसकी जानकारी उन्होंने खुद अपने फैंस के साथ साझा की।
शूटिंग सेट पर पहुंचे राणा दग्गुबती
दरअसल, राणा दग्गुबाती 'वेट्टैयन' के लिए काफी उत्साहित हैं। राणा ने सोमवार, चार मार्च को इंस्टाग्राम पर घोषणा की कि वह 'थलाइवर 170' उर्फ 'वेट्टैयन' के सेट में शामिल हो गए हैं। शूटिंग सेट से अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन में अभिनेता ने लिखा, 'शूटिंग का पहला दिन। आइए इसे शुरू करें। 'थलाइवर 170'।'
Maidaan Trailer: इस दिन जारी हो
गा 'मैदान' का ट्रेलर! फुटबॉल के स्वर्ण युग को पर्दे पर दिखाएंगे अजय देवगन
फिल्म के कलाकार
वहीं बात करें फिल्म की कहानी के बारे में तो कहा जा रहा है कि यह सामाजिक मुद्दे पर आधारित होगी, जो सामाजिक संदेश देगी। फिल्म में रजनीकांत, राणा दग्गुबाती, फहद फासिल और अमिताभ बच्चन, रितिका सिंह, दुशारा विजयन और मंजू वारियर मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसका संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने तैयार किया है। फिल्म की शूटिंग जोरों से चल रही है।
Anuradha Paudwal: पंकज उधास को याद कर भावुक हुईं अनुराधा पौडवाल, दोनों ने साथ में गाए थे ये लोकप्रीय गीत
इस भूमिका में दिखेंगे रजनीकांत
फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म में रजनीकांत एक पुलिसवाले की भूमिका निभा रहे हैं। हाल ही में अभिनेता का पुलिस की वर्दी में शूट लोकेशन पर पहुंचने का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। यह फिल्म इस साल के अंत में रिलीज होने वाली है।
Avinash Tiwary: जब अमिताभ ने लगाया था 'मडगांव एक्सप्रेस' स्टार को गले, बीते दिनों को याद कर भावुक हुए अभिनेता