{"_id":"65e573a9e1f1a3c2320f7100","slug":"madgaon-express-star-avinash-tiwary-shares-working-experience-with-amitabh-bachchan-said-he-hugged-me-2024-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Avinash Tiwary: जब अमिताभ ने लगाया था 'मडगांव एक्सप्रेस' स्टार को गले, बीते दिनों को याद कर भावुक हुए अभिनेता","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Avinash Tiwary: जब अमिताभ ने लगाया था 'मडगांव एक्सप्रेस' स्टार को गले, बीते दिनों को याद कर भावुक हुए अभिनेता
Mon, 04 Mar 2024 01:25 PM IST
अनुपमा कुमारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अनुपमा कुमारी
Updated Mon, 04 Mar 2024 01:25 PM IST
सार
फिल्म 'लैला-मजनू' स्टार अविनाश कहते हैं, 'एक दिन मैंने एक दृश्य के लिए सात मिनट का मोनोलॉग शूट किया था। आप यकीन करेंगे जैसे ही मेरा शूट खत्म हुआ अमिताभ बच्चन ने सभी क्रू मेंबर से कहा कि वे मेरे लिए तालियां बजाएं।
विज्ञापन
अविनाश तिवारी अमिताभ बच्चन
- फोटो : इंस्टाग्राम
विस्तार
विज्ञापन
अभिनेता अविनाश तिवारी इन दिनों सुर्खियां बटोर रहे हैं। उनकी आने वाली फिल्म 'मडगांव एक्सप्रेस' रिलीज के लिए तैयार है। इस फिल्म से पहले अविनाश 'बुलबुल' और 'काला' जैसी फिल्मों में अपने अभिनय का दमखम दिखा चुके हैं। हाल ही में अभिनेता ने अपने शुरुआती दिनों को याद करते हुए कई यादों को साझा किया।
अमिताभ बच्चन से लगता था डर
अविनाश तिवारी धीरे-धीरे बॉलीवुड में अपने पांव जमा रहे हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा, 'टेलीविजन शो 'युद्ध' में मैंने पहली बार अमिताभ बच्चन के साथ काम किया था। आप खुद सोचिए वे कितने बड़े स्टार हैं और मैं उस वक्त बिल्कुल नया था। शूटिंग के पहले दिन मैंने उनकी तरफ देखा तक नहीं। मुझे उनसे काफी डर लग रहा था।'
Anant Radhika Pre Wedding: अनंत-राधिका के फंक्शन में श्रेया घोषाल-अरिजीत सिंह ने बांधा समा, वीडियो वायरल
विज्ञापन
मेहनत करना कोई अमिताभ बच्चन से सीखे
अविनाश अपनी बात जारी रखते हुए कहते हैं, 'जब अमिताभ बच्चन सेट पर आते थे, तब हर कोई उन्हें सम्मान देने के लिए खड़ा हो जाता था। कुछ लोग उनसे मिलने भी जाते थे, लेकिन मेरी हिम्मत ही नहीं हुई कि मैं उनसे जा कर मिलूं। वहीं शूटिंग के दूसरे दिन हर कोई छांव में बैठा था, क्योंकि बहुत धूप थी, लेकिन मैंने देखा अमिताभ बच्चन एक दृश्य के लिए शूट पहन कर धूप में प्रैक्टिस कर रहे थे। उनके जैसा स्टार इतनी मेहनत कर सकता है, तो हम कैसे पीछे रह सकते हैं। वे मेरे आदर्श हैं।'
'हॉट बेब' बनकर सजीं शाहरुख की लाडली
मेरी जिंदगी का सबसे यादगार दिन
फिल्म 'लैला-मजनू' स्टार अविनाश कहते हैं, 'एक दिन मैंने एक दृश्य के लिए सात मिनट का मोनोलॉग शूट किया था। आप यकीन करेंगे जैसे ही मेरा शूट खत्म हुआ अमिताभ बच्चन ने सभी क्रू मेंबर से कहा कि वे मेरे लिए तालियां बजाएं। फिर वे खुद आगे बढ़कर आए और उन्होंने मुझे गले से लगा लिया था। मैं बता नहीं सकता हूं कि मुझे उस पल में क्या महसूस हुआ। उस दिन से मेरा जो डर इंडस्ट्री के प्रति था वह खत्म हो गया।'