इफ्फी 2026: ब्रिक्स सेंगमेंट में जलवा बिखेरेगी रणबीर की रामायण, कई देश बनेंगे ‘राम-कथा’ का हिस्सा
- 20 नवंबर से शुरू होने वाले इफ्फी 2026 का ब्रिक्स सेगमेंट बहम होगा।
- नमित मल्होत्रा की फिल्म 'रामायण' को इस आयोजन की शुरुआत में प्रदर्शित किया जाएगा।
- रणबीर कपूर की फिल्म भारतीय संस्कृति के प्रतीक के रूप में पेश होगी।
विस्तार
फिल्म 'रामायण' से होगा ब्रिक्स सेगमेंट का उद्घाटन
फिल्म ‘रामायण' सिनेमाघरों में दर्शकों को काफी लुभा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म 'रामायण' के प्रदर्शन से ब्रिक्स सेगमेंट का उद्घाटन किया जाएगा। इस सम्मेलन में ब्रिक्स के सारे सदस्य देशों की सिनेमाई परंपराओं और कथाओं को जानने का अवसर मिलेगा। भारतीय संस्कृति में महाकाव्य ‘रामायण’ धार्मिक मान्यता रखता है। फिल्म इसी संस्कृति का एक सिनेमाई प्रतिबिंब है। इस वजह से सम्मेलन की शुरुआत इससे की जा रही है।
‘धुरंधर’ से होगी समारोह की शुरुआत
वहीं 57वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया में 'धुरंधर' काे ओपनिंग फिल्म के तौर पर दिखाया जाएगा। यह फिल्म फेस्टिवल के इंडियन पैनोरमा सेगमेंट का भाग होगी। 57वें अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) का उद्घाटन प्रेस सम्मेलन शुक्रवार को आयोजित किया गया, जिसने विश्व सिनेमा के सबसे प्रतिष्ठित समारोहों में से एक के लिए मंच तैयार किया। यह महोत्सव 20 से 28 नवंबर, 2026 तक गोवा में 'स्टोरीज विदाउट बॉर्डर्स' थीम के तहत आयोजित किया जाएगा।
फिल्म ‘रामायण’ की कमाई
फिल्म ‘रामायण’ बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाई कर रही है। फिल्म ने नौवें दिन बॉक्स ऑफिस पर 47.85 करोड़ का कलेक्शन किया। वहीं इससे पहले फिल्म ने आठवें दिन 53.50 करोड़ की कमाई की फिल्म ने सबसे ज्यादा कमाई सोमवार को (पांचवें दिन) की थी जब इसने बॉक्स ऑफिस पर 107.50 करोड़ कलेक्शन किया था । फिल्म का अब तक का टोटल कलेक्शन 614.51 करोड़ हो चुका है।
