Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ramayana Box Office Collection Day 8 Worldwide Ranbir Kapoor Sai Pallavi Yash Movie Enter 1000 Crore Club

रामायण बॉक्स ऑफिस: रणबीर की फिल्म ने आठ दिनों में पार किया 1000 करोड़ का आंकड़ा, 'पठान'-'एनिमल' को छोड़ा पीछे

Fri, 13 Nov 2026 07:55 AM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: राजश्री वर्मा Updated Fri, 13 Nov 2026 07:55 AM IST
सार

  • रणबीर कपूर की 'रामायण' ने आठ दिनों में नया रिकॉर्ड बना लिया है।
  • यह सबसे तेज 1000 करोड़ कमाने वाली तीसरी भारतीय फिल्म बन गई है।
  • इसके साथ ही फिल्म ने भारत में शाहरुख खान की 'पठान' और रणबीर की 'एनिमल' को भी पीछे छोड़ दिया है।

विज्ञापन
Ramayana Box Office Collection Day 8 Worldwide Ranbir Kapoor Sai Pallavi Yash Movie Enter 1000 Crore Club
रामायण कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश और रवि दुबे स्टारर फिल्म 'रामायण' बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के साथ ही शानदार शुरुआत करने वाली इस फिल्म ने महज आठ दिनों में कमाई के मामले में कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। फिल्म ने दुनियाभर में 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।
विज्ञापन


इसी के साथ यह सबसे तेजी से इस मुकाम तक पहुंचने वाली तीसरी भारतीय फिल्म बन गई है। वहीं, घरेलू बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने शाहरुख खान की 'पठान' और रणबीर कपूर की ही ब्लॉकबस्टर फिल्म 'एनिमल' के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है।
विज्ञापन
Trending Videos

Ramayana Box Office Collection Day 8 Worldwide Ranbir Kapoor Sai Pallavi Yash Movie Enter 1000 Crore Club
रामायण - फोटो : इंस्टाग्राम@sargunmehta
कितना हुआ 'रामायण' का बिजनेस
इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक, 'रामायण' ने रिलीज के आठवें दिन यानी गुरुवार को सभी भाषाओं में 53.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ ही भारत में फिल्म की कुल नेट कमाई 564.60 करोड़ रुपये हो गई है, जबकि इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 675.05 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

विदेशी बाजारों में भी फिल्म का प्रदर्शन शानदार रहा है। ओवरसीज मार्केट से अब तक 358.50 करोड़ रुपये की कमाई हो चुकी है। इस तरह फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 1,033.55 करोड़ रुपये हो गया है।
विज्ञापन

Ramayana Box Office Collection Day 8 Worldwide Ranbir Kapoor Sai Pallavi Yash Movie Enter 1000 Crore Club
रामायण - फोटो : सोशल मीडिया
'पठान'-'एनिमल' को छोड़ा पीछे
घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 560 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करते ही फिल्म ने शाहरुख खान की 'पठान' को पीछे छोड़ दिया है, जिसने अपने पूरे थिएट्रिकल रन में 544.28 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था। इतना ही नहीं, रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' का लाइफटाइम कलेक्शन 556.36 करोड़ रुपये था, जिसे 'रामायण' ने महज आठ दिनों में पार कर लिया है।

'रामायण' ने बनाया नया रिकॉर्ड
वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने की रफ्तार के मामले में भी फिल्म ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। आठ दिनों में यह मुकाम हासिल कर फिल्म अब तीसरे नंबर पर पहुंच गई है। इससे पहले 'पुष्पा 2: द रूल' और 'धुरंधर: द रिवेंज' ने महज सात दिनों में 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया था। वहीं, 'बाहुबली 2: द कन्क्लूजन' को इस मुकाम तक पहुंचने में 10 दिन, 'आरआरआर' को 16 दिन और 'जवान' को 18 दिन लगे थे।
विज्ञापन

Ramayana Box Office Collection Day 8 Worldwide Ranbir Kapoor Sai Pallavi Yash Movie Enter 1000 Crore Club
रामायण फिल्म - फोटो : इंस्टाग्राम
कब आएगा 'रामायण' का दूसरा पार्ट
नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी 'रामायण' में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, रवि दुबे लक्ष्मण और यश रावण के किरदार में नजर आ रहे हैं। फिल्म को नमित मल्होत्रा और यश ने को-प्रोड्यूस किया है।
  • बता दें कि फिल्म का दूसरा पार्ट दिवाली 2027 या 2028 में रिलीज होने वाला है।
  • इसके सीक्वल में सनी देओल भगवान हनुमान के किरदार में नजर आएंगे।
  • फिल्म के पहले पार्ट के पोस्ट-क्रेडिट सीन में उनके किरदार की झलक दिखाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed