फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ram Pothineni new film announced with pushpa 2 Mythri Movie Makers title first look to be out on 6 December

Ram Pothineni: पुष्पा 2 के मेकर्स के साथ राम पोथिनेनी की नई फिल्म का एलान, इस दिन सामने आएगा शीर्षक-फर्स्ट लुक

Thu, 05 Dec 2024 06:53 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Thu, 05 Dec 2024 06:53 PM IST
सार

'पुष्पा 2' के निर्माता मैत्री मूवी मेकर्स ने स्टार हीरो राम पोथिनेनी को एक रोमांचक नए प्रोजेक्ट के लिए साइन किया है। अभिनेता की नई फिल्म के शीर्षक के एलान की तारीख भी सामने आ चुकी है। 

विज्ञापन
Ram Pothineni new film announced with pushpa 2 Mythri Movie Makers title first look to be out on 6 December
राम पोथिनेनी - फोटो : इंस्टाग्राम @ram_pothineni

विस्तार

मैत्री मूवी मेकर्स वर्तमान में तेलुगु सिनेमा के सबसे लोकप्रिय प्रोडक्शन हाउस में से एक है। अपनी पाइपलाइन में बैक-टू-बैक फिल्मों के साथ प्रोडक्शन हाउस पूरे जोश से काम कर रहा है। उनकी नई रिलीज फिल्म 'पुष्पा 2' को हर जगह ब्लॉकबस्टर समीक्षाएं मिली हैं। अब पुष्पा 2 के अलावा मैत्री मूवी मेकर्स ने स्टार हीरो राम पोथिनेनी को एक रोमांचक नए प्रोजेक्ट के लिए साइन किया है।

विज्ञापन

फिल्म में नजर आएंगी ये अभिनेत्री
साउथ अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी की 'मिस शेट्टी मिस्टर पॉलीशेट्टी' के निर्देशक महेश बाबू पी राम पोथिनेनी की इस नई फिल्म को बड़े पैमाने पर निर्देशित करेंगे। इस प्रोजेक्ट की आज आधिकारिक घोषणा की गई और बताया गया कि फिल्म की पहली झलक 6 दिसंबर, 2024 को विशेष रूप से सामने आने वाली है। रवि तेजा की फिल्म 'मिस्टर बच्चन' से डेब्यू करने वाली भाग्यश्री बोरसे इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कल होगा शीर्षक का एलान
दिलचस्प बात यह है कि फिल्म का शीर्षक भी कल ही घोषित किया जाएगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, निर्माताओं ने राम पोथिनेनी की इस फिल्म के लिए एक अनोखा और मजेदार शीर्षक तय कर लिया है। लगातार फ्लॉप फिल्मों से जूझ रहे राम पोथिनेनी को एक हिट की सख्त जरूरत है। हालात बदलने के लिए उन्होंने एक युवा निर्देशक के साथ मिलकर काम किया है। 70 करोड़ रुपये के बजट में बन रही इस फिल्म का संगीत मर्विन सोलोमन और विवेक शिवा देंगे।
Bollywood Movies: 'पुष्पा 2' से लेकर 'सालार' तक, प्रशंसकों की मांग देखकर बढ़ाए गए इन फिल्मों के शो

विज्ञापन

कैसा होगा राम पोथिनेनी का लुक
इस अनटाइटल्ड फिल्म की शूटिंग इस साल के अंत तक शुरू होने की उम्मीद है। खबर है कि राम का लुक एकदम नया होगा, जिससे चर्चा और बढ़ जाएगी। फिल्म को 2025 की दूसरी छमाही में रिलीज किया जाना है। फिलहाल फिल्म का प्री-लुक चर्चा का विषय बना हुआ है। यह देखना अभी बाकी है कि राम पोथिनेनी इस प्रोजेक्ट में किस तरह की भूमिका और बदलाव लाएंगे, जो दर्शकों के लिए अलग मनोरंजक फिल्म होगी।
Marcela Alcázar Death: मेढ़क का जहर पीना पड़ा इस अभिनेत्री को भारी, 33 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed